सरकारी खजानें में जमा होगा पिछले साल से भी ज्यादा डिविडेंड, RBI का सरकार को तोहफा

Published : May 11, 2024, 11:20 AM ISTUpdated : May 11, 2024, 11:55 AM IST
RBI Dividend

सार

वित्त वर्ष 2024-25 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) केंद्र सरकार को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर कर सकता है। हर साल RBI केंद्र सरकार को डिविडेंड देता है। यह रकम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रकम है।

बिजनेस डेस्क. नया वित्त वर्ष सरकारी खजाने के लिए शानदार साबित हो सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) केंद्र सरकार को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर कर सकता है। हर साल RBI केंद्र सरकार को डिविडेंड देता है।  इस साल भी यह डिविडेंड भुगतान किया जाएगा। RBI द्वारा सरकार को दी जा रही रकम पिछले साल से ज्यादा है।

पिछले साल  RBI से मिला था इतना डिविडेंड

RBI ने बीते साल सरकारी खजाने में 87 हजार 400 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। आपको बता दें कि सरकार ने फरवरी में पेश किए बजट में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान RBI सहित वित्तीय संस्थाओं से 1 लाख 20 करोड़ रुपए का डिविडेंड मिलने का अनुमान लगाया था। यूनियन बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार डिविडेंड कौ तौर पर मिलने वाली रकम बजट अनुमान से ज्यादा रह सकती है।

बीते साल का ओवरऑल डिविडेंड उम्मीद से दोगुना

पिछले वित्त वर्ष में सरकार को RBI और सरकारी वित्तीय संस्थाओं से डिविडेंड के जरिए 1 लाख 44 लाख करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन सरकार ने बजट में डिविडेंड में सिर्फ 48 हजार करोड़ रुपए मिलने का अनुमान लगाया था। यानी पिछले वित्त वर्ष में डिविडेंड से सरकार की कमाई अनुमान से डबल से ज्यादा रही थी।

ब्याज से होगी इतनी कमाई

 ब्याज और फॉरेन एक्सचेंज RBI के लिए मुख्य कमाई का जरिया है। RBI बैलेंस शीट में करीब 70% हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट और 20% सरकारी बॉन्ड के रूप में है। यूनियन बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI को ब्याज से होने वाली कमाई 1.5 लाख करोड़ से लेकर 1.7  लाख करोड़ रुपए के बीच रह सकती है।  

यह भी पढ़ें…

विदेशी मुद्रा भंडार में 3.66 बिलियन डॉलर का उछाल, दुनिया के सबसे ज्यादा Forex Reserve वाले देशों में भारत

ज्वाइंट होम लोन के अप्लाई करने से पहले करें ये काम, झट से मिलेगा Loan

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr