ना सुर्खियां ना शोर फिर भी भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल ! जानें कौन है ये बिजनेस टाइकून

Published : Jul 20, 2025, 05:13 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 09:22 AM IST
richest women in india

सार

India richest women 2025: जानिए उस महिला की कहानी जो भारत की सबसे अमीर महिलाओं में दूसरा स्थान रखती है। टाटा ग्रुप से खास रिश्ता और 77,000 करोड़ की संपत्ति तक का सफर की जानकारी पढ़ें यहां।

भारत में ऐसी कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने समाज की बेड़ियों को लांघकर बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमाया। नीता अंबानी से लेकर सावित्री जिंदल को सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी महिला की कहानी बताएंगे, जो देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में तो शुमार हैं पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, उनका रतन टाटा के साथ खास कनेक्शन भी था, तो चलिए जानते हैं आखिर ये कौन है ये शख्सियत।

अमीर महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल

दरअसल हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, उनका नाम रोहिका मिस्त्री हैं। वह फेमस बिजनेसमैन, दिवंगत साइरस मिस्त्री की पत्नी हैं। रोहिका प्रभावशाली परिवार से आती हैं, उनके पिता वकील और दादा जी जज रह चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके भाई रियाज छागला 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बनें।

रतन टाटा से खास कनेक्शन ?

बता दें, रोहिका मिस्त्री के पति साइरस मिस्त्री टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन थे, दोनों की शादी 1992 में हुई थी। 2022 में सड़क हादसे में साइरस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के बाद परिवार का बिजनेस बेटे संभाल रहे हैं। कहा जाता है, एक वक्त था जब मिस्त्री परिवार से रतन टाटा का गहरा लगाव था लेकिन धीरे-धीरे इन रिश्तों में कड़वाहट आ गई। बात 2016 की है, जब साइरस मिस्त्री को टाटा चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कई कानूनी बाधाएं भी सामने आई, बावजूद इसके मिस्त्री फैमिली Tata Sons में 18.4% की हिस्सेदारी रखती है।

ये भी पढ़ें- सबसे पहले किसे, कब और कितनी मिली पेंशन? जानें दिलचस्प फैक्ट्स

रोहिका मिस्त्री की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति के निधन के बाद रोहिका मिस्त्री को 18.4% हिस्सेदारी मिली है। 2023 में उनकी नेटवर्थ 56000-77000 करोड़ के बीच आंकी गई थी। वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  कमाई पर जीरो टैक्स: दुनिया के वो देश, जहां आपकी पूरी सैलरी सिर्फ आपकी होती है

साइरस मिस्त्री और रतन टाटा का संबंध

रतन टाटा और साइरस मिस्त्री बिजनेस के अलावा पारिवारिक संबंध भी रखते थे। रिपोर्ट्स दावा करती हैं, साइरस मिस्त्री की बहन अलु की शादी रतन टाटा के सौतले भाई नवल टाटा से हुई। यानी रिश्तों में रतन टाटा साइरस मिस्त्री के बहनोई लगते थे लेकिन अफसोस की बात दोनों दुनिया से रुखसत हो चुके हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें