
Share Market : फरवरी के आखिरी दिन शेयर बाजार लाल-लाल हो गया है। शुक्रवार, 28 फरवरी की सुबह 10.30 बजे तक सेंसेक्स में करीब 1,000 अंकों की गिरावट के साथ 73,600 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों की गिरावट है। ये 22,250 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी-50 के 46 शेयरों में बड़ी गिरावट है, सिर्फ चार शेयर ही हरे निशान पर हैं। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर हैं।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27% की है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट में निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं। 28 फरवरी की सुबह 10 बजे बीएसई लिस्टेड कंपनियों का ओवर ऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रहा, जो गुरुवार, 27 फरवरी को करीब 393 लाख करोड़ था।
गुरुवार, 27 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंफर्म कर दिया कि 4 मार्च 2025 से कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लागू होगा। चीन पर पहले से लगे 10% टैरिफ के साथ 10% अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया जाएगा। इससे दुनियाभर के बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और एशिया के सभी बाजार में गिरावट है। 27 फरवरी को FIIs ने 556.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस अवधि के दौरान 83,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदें। शुक्रवार को तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी होने वाले हैं। इससे पहले निवेशक अलर्ट हैं। देश की अर्थव्यवस्था इस तिमाही में 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें
होल्ड करें या बेचें! क्यों धुआं-धुआं हुए केबल कंपनियों के शेयर
20% उछल बाजार का सिकंदर बना ये Stock, 1 खबर ने पहुंचाया सातवें आसमान पर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News