
Stock Market Recovery : बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार रिकवरी मोड में आ गया है। 8 अप्रैल की सुबह Nifty और Sensex ने जबरदस्त उछाल है। इससे इन्वेस्टर्स के चेहरे एक बार फिर खिल गए हैं। सुबह सेंसेक्स 1100 पॉइंट्स से ज्यादा की तेजी के साथ 74,300 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी करीब 400 अंकों की तेजी के साथ 22,550 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं किन फैक्टर्स से मार्केट में बाउंसबैक है...
सोमवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक नीचे आकर 73,137 और निफ्टी 742 अंक टूटकर 22,161 के लेवल पर बंद हुआ था। जबरदस्त बिकवाली से निवेशकों का निवेश करीब 15 लाख करोड़ रुपए तक कम हो गया था। शुक्रवार, 4 अप्रैल को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बाजार बंद होने पर 389 लाख करोड़ तक पहुंच गया था। इससे पहले 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। तब बाजार 5.74% तक गिर गया था।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News