
Share Market Latest Update: लंबी गिरावट झेल रहे शेयर बाजार को पिछले दो दिनों में जैसे संजीवनी मिल गई हो। 6 मार्च को सेंसेक्स 610 प्वाइंट जबकि निफ्टी 207 अंकों की तेजी पर बंद हुआ। इस दौरान चंद घंटों में ही निवेशकों की संपत्ति में 4.44 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। आखिर किन वजहों से स्टॉक मार्केट में लौटी बहार, जानते हैं।
6 मार्च को NSE निफ्टी पिछले 2 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। 207 अंकों की तेजी के बाद ये 22544 के लेवल पर क्लोज हुआ। इसकी बदौलत निफ्टी-50 के शेयरों में खासी तेजी देखने को मिली। एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एनटीपीसी, बीपीसीएल, टाटा स्टील, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर 4.71 प्रतिशत से लेकर 2.17% की तेजी पर बंद हुए।
गुरुवार को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 397.47 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक दिन पहले यानी बुधवार 5 मार्च को ये 393.04 करोड़ रुपए पर था। यानी एक ही दिन में निवेशकों की दौलत 4.44 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। बीएएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। इनमें 0.63% और 1.63% की तेजी दिखी।
6 मार्च को सेंसेक्स के 30 मे से 25 शेयरों में तेजी का रुख रहा, जबकि 5 लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Asian Paints के स्टॉक में दिखी और ये 4.70% तेजी के साथ 2267.10 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनटीपीसी, रिलायंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट इंड्सइंड बैंक, टाटा मोटर्स, जोमैटो, कोटक बैंक और टेक महिन्द्रा के शेयरों में देखने को मिली।
BSE सेंसेक्स में 6 मार्च को कुल 4103 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 3006 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 990 में गिरावट दिखी। वहीं, 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के यानी सपाट बंद हुए। कारोबार के दौरान 56 शेयरों ने जहां नया 52-वीक हाइएस्ट लेवल छुआ, वहीं 93 स्टॉक 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News