
बिजनेस डेस्क : दिवाली से पहले एक बार फिर शेयर बाजार में तेजी आई है। लगातार गिरावट के बाद सोमवार, 28 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार भरी। इस बीच कई शेयरों ने निवेशकों की चांदी कर दी। शेयर बाजार (Share Market) में कई ऐसे क्वालिटी स्टॉक हैं, जिनकी कीमत दो-चार हजार नहीं बल्कि लाखों में हैं। इनके फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। इन शेयरों में से अगर एक भी आपके पोर्टफोलियो में है तो आज नहीं तो कल आप करोड़पति बन सकते हैं। आज हम आपको 10 सबसे महंगे स्टॉक्स के बारें में बताने जा रहे हैं, इनमें एक की कीमत तो 1 लाख से भी ज्यादा है। देखिए लिस्ट...
MRF लिमिटेड टायर बनाने का काम करती है। यह भारतीय शेयर बाजार का सबसे महंगा शेयर है। सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 को इसके एक शेयर की कीमत 1,23,058.65 रुपए है। इस शेयर ने पिछले एक साल में 14% और 5 साल में 90% का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई 151,283 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 52,611 करोड़ रुपए का है। यह टायर के साथ ही ट्रेड, ट्यूब, कन्वेयर बेल्ट, पेंट और खिलौने बनाती है।
इस लिस्ट का दूसरा सबसे महंगा शेयर हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड का शेयर है। 28 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 48,900 रुपए है। इस शेयर ने एक साल में 38% का रिटर्न दिया है। 5 साल में इसका रिटर्न 75% का रहा है। इस शेयर का 52 वीक का हाई 59,700 रुपए है। 43,771 करोड़ मार्केट कैप वाली ये कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स-इंस्ट्रुमेंटेशन और प्रोसेस कंट्रोल इक्विपमेंट का काम करती है।
तीसरा सबसे महंगा शेयर पेज इंडस्ट्रीज का है, जो इनवियर बनाने का काम करती है। 28 अक्टूबर 2024 को एक शेयर की कीमत 42,395.30 रुपए पर है। इस शेयर का 52 वीक हाई 46,817.65 रुपए है। एक साल में इसका रिटर्न 15% और 5 साल में 72% रहा है। 48,065.33 करोड़ मार्केट कैप वाली इस कंपनी के 15 मैन्युफैक्चरिंग सेंटर हैं। यूएई में 6 जॉकी एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट और 3 श्रीलंका में हैं।
बॉश लिमिटेड के शेयर 28 अक्टूबर 2024 को 36,161.75 रुपए पर हैं। एक साल में इस शेयर ने 85% और पांच साल में 135% का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई प्राइस 39,052 रुपए है। 1,06,489 करोड़ मार्केट कैप वाली यह कंपनी टेक्नोलॉजी और सर्विसेज की ग्लोबल सप्लायर्स है। भारत में बॉश मोबिलिटी सॉल्यूशंस, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स और एनर्जी-बिल्डिंग टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख सप्लायर है।
इस लिस्ट का 5वां शेयर थ्रीएम इंडिया का है, जो अलग-अलग बाजारों के लिए खास इक्विपमेंट और सर्विसेज डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और डिस्ट्रीप्यूशन करती है। इनमें मेडिकल इक्विपमेंट, कंज्यूमर गुड्स, टैम्पर प्रूफ लेबल, चिपकने वाली चीजें, ऑटोमोबाइल फिलर्स और कोटिंग जैसे प्रोडक्ट्स हैं। 28 अक्टूबर को एक शेयर का दाम 33,285.10 रुपए है। पिछले 5 साल में रिटर्न 51 परसेंट का रहा है। इसका 52 वीक हाई 41,000 रुपए है। कंपनी का एमकैप 37,737.25 करोड़ है।
60,169 करोड़ मार्केट कैप वाली इस कंपनी की स्थापना 1910 में हुई थी। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे हेल्थकेयर सर्विसेज कंपनियों में आती है। कंपनी अलग-अलग तरह की दवाईयां बनाती है। इनमें टैबलेट, इंजेक्शन, लिक्विड्स, मलहम, पाउडर और कैप्सूल जैसी दवाएं हैं। एबॉट इंडिया के शेयर की कीमत 28 अक्टूबर को 28,419.35 रुपए है। पांच साल में शेयर ने 143 परसेंट का रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक हाई 30,499 रुपए है।
श्री सीमेंट कंपनी का मार्केट कैप 90,562 करोड़ रुपए है। 1979 में स्थापित ये कंपनी सीमेंट बनाती है। ब्यावरा, राजस्थान में इसकी स्थापना हुई थी। इसका हेडक्वार्टर कोलकाता में है। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है। इसका एक शेयर 28 अक्टूबर 2024 को 25,040.55 रुपए है। पिछले 5 साल में 25 परसेंट से ज्यादा रिटर्न देने वाले इस शेयर का 52वीक हाई 30,710 रुपए है।
सरस्वती कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड भारतीय रिजर्व बैंक के साथ रजिस्टर्ड एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1,767 करोड़ रुपए है। 28 अक्टूबर 2024 को एक शेयर की कीमत 18,390 रुपए है। एक साल में इसने 520.21% और 5 साल में 24,000% का रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52वीक हाई 27,775 रुपए है।
1967 में स्थापित मर्क की एशियाई सहायक कंपनियों में से एक प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थकेयर लिमिटेड का मार्केट कैप 51,256 करोड़ रुपए है। साल 1981 में सार्वजनिक होने वाली मर्क ग्रुप की यह पहली कंपनी थी। 28 अक्टूबर को इसका एक शेयर 15,817.30 रुपए है। 5 साल में इस शेयर का रिटर्न 30% रहा है। इसका 52 वीक हाई 19,086 रुपए है।
इस लिस्ट का 10वां और आखिरी शेयर डिक्सन टेक्नोलॉजीज का है। 85,422.42 करोड़ मार्केट कैप वाली यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस कंपनी है। यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, प्रकाश उत्पाद, मोबाइल फोन और सिक्योरिटी सिस्टम का काम देखती है। 28 अक्टूबर 2024 को इसका एक शेयर 14,186.60 रुपए का है। इसका 52 वीक हाई 15,999 रुपए है। इस शेयर ने एक साल में 180 परसेंट और 5 साल में 2300 परसेंट का रिटर्न दिया है।
नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
100 शेयर हो गए 7000, भूले-बिसरे Stocks ने बंदे को रातोरात बनाया करोड़पति
5 शेयरों ने बदली किस्मत, कैसे 460 करोड़ की मालकिन बनी ये बंदी
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News