
Share Market Story : शेयर बाजार से कई दिग्गज निवेशकों ने खूब कमाई की है। राधाकिशन दमानी हो या दिवंगत बिग बुल राकेश झुनझुनवाला, कई हस्तियों ने जमकर पैसा छापा है। इन्हीं में एक नाम विजय केडिया (Vijay Kedia) का भी है। मिडिल क्लास से निकलकर शेयर बाजार से 1,300 करोड़ रुपए कमाने वाले केडिया की कहानी काफी दिलचस्प है। आज हर जगह उनकी चर्चा चलती है। उनके बताए मंत्र से कई रिटेल इन्वेस्टर्स मार्केट से पैसा बना रहे हैं। हालांकि, विजय केडिया को सक्सेस इतनी आसानी से नहीं मिली। उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी आए। बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज करोड़ों में खेल रहे हैं। आइए जानते हैं विजय केडिया की सक्सेस स्टोरी...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय केडिया को शेयर मार्केट का काम उनके पिता से विरासत में मिला था, जो कोलकाता में स्टॉक ब्रोकर थे। विजय केडिया 10वीं क्लास में थे, तब उनके पिता का निधन हो गया। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुए और एग्जाम में फेल हो गए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाई। यहीं से उनकी शेयर मार्केट जर्नी शुरू हुई।
कोलकाता छोड़ मुंबई में हुए शिफ्ट
विजय केडिया ने बाजार में एंट्री तो कर ली लेकिन मुनाफा नहीं कमा पा रहे थे। शुरू-शुरू में उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ। हालत यहां तक पहुंच गई कि बच्चे के लिए दूध खरीदने तक के पैसे नहीं बचे थे। इस बात ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया। साल 1990 में हालात से मजबूर होकर आखिरीकार उन्होंने कोलकाता छोड़ दिया और मुंबई शिफ्ट हो गए।
जब विजय केडिया मुंबई पहुंचे, तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में हर्षद मेहता की तूती बोलती थी। 1992 के बुल रन के दौरान कई निवेशकों ने खूब पैसा कमाया। इनमें केडिया भी थे। बुल रन के दौरान केडिया ने 35,000 रुपए लगाकर पंजाब ट्रैक्टर के शेयर खरीदे। कुछ ही दिनों में ये शेयर पांच गुना तक बढ़ गए। इसे बेच केडिया ने ACC सीमेंट के शेयर पर दांव लगाया और एक साल तक होल्ड करके रखा। इस दौरान उनका निवेश बढ़कर 10 गुना हो गया। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार पैसा बनाते रहे। आज उनका नाम सबसे सफल निवेशकों में आता है।
फिनोलॉजी वेबसाइट के अनुसार, विजय केडिया की कुल नेटवर्थ (Vijay Kedia Net Worth) करीब 1,347 करोड रुपए है। अभी उनके पास 18 कंपनियों की हिस्सेदारी है। इनमें महिंद्रा हॉलीडे, सियाराम सिल्क मिल्स, सुदर्शन केमिकल्स और अतुल ऑटो जैसी कंपनियां शामिल हैं। केडिया लॉन्ग टर्म में निवेश करने के लिए मशहूर हैं। वह लोगों को भी अच्छी और फंडामेंटली मजबूत कंपनियों में लंबे समय के लिए निवेश करने की सलाह देते हैं।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
₹25 से सस्ते शेयर का कमाल, 5 साल में पहुंचा 4 हजार पार, 1 लाख बन गए 2 Cr
Next Multibagger : सहेजकर रख लें ये 2 स्टॉक्स, बनने वाले हैं मल्टीबैगर! कीमत सिर्फ 200 रुपए
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News