
बिजनेस डेस्क : शेयर बाजार में गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 81,289 और निफ्टी 24,548 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी-50 के 35 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान ऑटो, एनर्जी और FMCG सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के। बाजार बंद होने के बाद कई कंपनियों को लेकर बड़ी खबरें आईं। जिनका असर शुक्रवार, 13 दिसंबर को इनके शेयरों पर पड़ सकता है। यहां जानिए 6 ऐसे शेयर, जिनमें एक्शन देखने को मिल सकता है।
टाटा मोटर्स ने जानकारी दी कि ट्रकों, बसों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। जनवरी 2025 से इनके दाम 2% तक बढ़ जाएंगे। गुरुवार को शेयर 1.51% गिरकर 787 रुपए के लेवल पर बंद हुए। इस शेयर में शुक्रवार को एक्शन देखने को मिल सकता है।
आईटी कंपनी इंफोसिस ने इंटरप्राइजेज को उनके एनर्जी से जुड़े एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए राइन एनर्जी के साथ डील किया है। इसमें उनके डीकार्बोनाइजेशन टारगेट को पूरा करने के लिए एनर्जी कैपसिटी को 30-40% तक बढ़ाने में मदद करेगा। गुरुवार को शेयर 0.55% बढ़कर 1,985.10 रुपए के लेवल पर बंद हुए।
बाजार बंद होने के बाद यस बैंक के मैनेजमेंट ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि मनीष जैन नए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। बता दें कि यस बैंक के शेयरों में लंबे समय से गिरावट आ रही है। पिछले एक महीने में शेयर 7% बढ़ा है लेकिन एक साल में इसमें सिर्फ 1% की तेजी आई है। गुरुवार को शेयर 1.58% लुढ़कर 21.24 रुपए पर बंद हुए।
बजाज ने बताया कि कंपनी को 400/220KV सोलापुर सब-स्टेशन (SolapurR Sub-station) के लिए EPC प्रोजेक्ट मिल गया है। जिसका असर शुक्रवार को शेयर पर देखने को मिल सकता है। गुरुवार को शेयर 2.17% गिरकर 245.40 रुपए पर बंद हुआ।
एनएसीएल इंडस्ट्रीज की बोर्ड की बैठक में 58 रुपए के भाव से 69 लाख वॉरंट्स जारी करने की मंजूरी मिल गई है। 17 लाख शेयर 58 रुपए के भाव पर जारी किए जाएंगे। गुरुवार को शेयर 2.07% गिरकर 58.17 रुपए के लेवल पर बंद हुआ।
नेस्को लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। गुरुवार को कंपनी के शेयर 1.12% गिरकर 1,015.50 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार को शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।
नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
हर शेयर पर ₹1900 की कमाई! नए साल में पैसा कूटना है तो तुरंत करें BUY
10 शेयर जो अगली ठंड तक कर देंगे मालामाल! ऐश-ओ-आराम में गुजरेगा 2025
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News