
Hudson River Mystery : न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गुरुवार, 10 अप्रैल को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में सीमेंस के CEO अगस्टिन एस्कोबार (Agustin Escobar), उनकी वाइफ मर्से कैम्परुबी मोंटाल, तीनों बच्चे और हेलीकॉप्टर के पायलट की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही बाद बाद हवा में टूट गया और नदी में जा गिरा। अगस्टिन और उनका परिवार बार्सिलोना, स्पेन से न्यूयॉर्क (New York) छुट्टियां मनाने आए थे। जिस हडसन नदी (Hudson River) में यह हादसा हुआ है, उसे लेकर कई अनसुने फैक्ट्स हैं। यह दिन में नदी और रात में समंदर बन जाती है। आइए जानते हैं कैसे...
एस्कोबार 27 साल से सीमेंस (Siemens) से जुड़े थे। 1998 में स्पेन में पावर ऑटोमेशन सिस्टम्स के सेल्स और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट हेड के तौर पर उनकी शुरुआत हुई थी। 2022 में सीमेंस स्पेन के प्रेसीडेंट और CEO बने। इसके अलावा सीमेंस मोबिलिटी साउथवेस्ट यूरोप के भी सीईओ थे। उनकी मौत ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है।
हडसन नदी अमेरिका की फेमस नदी है। यह दिन में दो रूप लेती है। दिन में एक शांत मीठे पानी की नदी जैसी बहती है, लेकिन रात होते-होते इसका व्यवहार एक समुद्र की तरह बदल जाता है। दरअसल, हडसन नदी न्यूयॉर्क से होते हुए अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में मिलती है। यह कोई आम नदी नहीं है। यह एक Tidal Estuary है। मतलब यह ऐसी नदी जिसमें समुद्र का पानी ज्वार (Tides) के जरिए अंदर तक आता है। इस नदी में दिन के समय पानी का बहाव उत्तर (North) की तरफ यानी नदी की दिशा में होता है। रात के समय ज्वार आने पर समुद्र का खारा पानी वापस नदी में घुसता है, जिससे ये उल्टी दिशा में बहने लगती है जैसे समंदर।
Tidal Estuary वो जगह होती है जहां नदी और समुद्र मिलते हैं और वहां पानी का लेवल ज्वार की वजह से ऊपर-नीचे होता रहता है। हडसन नदी में ये ज्वार करीब 240 किलोमीटर दूर तक असर डालता है यानी NYC से Albany तक। यही कारण है कि नदी को 'A River that Flows Both Ways' कहते हैं।
हडसन नदी की Tidal Activity इतनी जोरदार है कि इससे आस-पास की इकोलॉजी और नावों का नेविगेशन तक प्रभावित होता है। यहां पर रहने वाले जीव जैसे Sturgeon, Striped Bass, और Blue crabs एक साथ मीठे और खारे पानी में सर्वाइव करना सीख जाते हैं।