Akshaya Tritiya से पहले खरीदना है सोना, जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ Gold

Published : Apr 27, 2025, 12:39 PM IST

Gold Price Today: अगर आप भी अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदने का मन बना चुके हैं, तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले गोल्ड का भाव जरूर चेक कर लें। IBJA के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान सोना करीब 700 रुपए तक महंगा हुआ है। 

PREV
18
आखा तीज से पहले जान लें सोने का भाव

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। ऐसे में अगर आप भी आखा तीज से पहले सोना खरीदने जा रहे हैं तो एक बार गोल्ड के भाव जरूर चेक कर लें।

28
हफ्तेभर में कितना महंगा हुआ सोना

बीते शनिवार 19 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्ध सोना 94,910 रुपए पर था, जो अब 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी हफ्तेभर में सोना 721 रुपए महंगा हो चुका है।

38
कैरेट के हिसाब से Gold का रेट

कैरेट के हिसाब से देखें तों 18 कैरेट गोल्ड का भाव 71,723 रुपए, 22 कैरेट 87,598 रुपए और 24 कैरेट 95,631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

48
2025 में कितना महंगा हुआ Gold

2025 में 1 जनवरी को 24 कैरेट सोना 76162 रुपए था, जो अब बढ़कर 95631 रुपए पहुंच गया है। यानी इस साल सिर्फ 4 महीने में ही गोल्ड 19,469 रुपए महंगा हो चुका है।

58
2024 में कितने बढ़े थे सोने के भाव

1 जनवरी 2024 को सोने की कीमत 63352 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 31 दिसंबर 2024 को ये 76162 रुपए पहुंच गई। यानी 2024 में सोना 12810 रुपए महंगा हुआ।

68
Gold का ऑलटाइम हाई कितना

सोने की बात करें तो इसने 22 अप्रैल 2025 को अपना ऑलटाइम लेवल छुआ था। तब गोल्ड की कीमत 99,100 रुपए प्रति 10 पहुंच गई थी।

78
क्यों महंगा हो रहा सोना?

सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल अनिश्चितता है। खासकर ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर छिड़ गया है। इसके चलते लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

88
1.10 लाख रुपए तक जा सकता है Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह सोने की डिमांड बढ़ रही है, उसे देखते हुए इस साल के आखिर तक सोना 1.10 लाख रुपए के पार जा सकता है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories