
बिजनेस डेस्क : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 22 नवंबर को शेयर बाजार (Share Market) में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी भी 560 अंक की तेजी से कारोबार कर रहा है। इस बीच कई कंपनियों के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक शेयर स्पेशल केमिकल कंपनी मल्टीबेस इंडिया (Multibase India Ltd) का है। जिसमें पिछले पांच दिनों से तेजी जारी है। इस दौरान निवेशकों का पैसा डबल हो गया है। आइए जानते हैं शेयर में तेजी का कारण क्या है...
मल्टीबेस इंडिया लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को 10% का अपर सर्किट लगा है। शेयर की कीमत (Multibase India Ltd Share Price) 565.30 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है, जो इसका 52 वीक का हाई भी है। अब शेयर अपने 6 साल के हाई पर है। इस शेयर का 52 वीक लो 216.50 रुपए है।
मल्टीबेस इंडिया के शेयरों ने निवेशकों का पैसा पांच दिन में ही डबल कर दिया है। इसमें पैसा लगाने वालों को 100% का जोरदार रिटर्न दिया है। बता दें कि सितंबर 2018 के बाद से यह शेयर अपने हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 22 दिसंबर, 2017 को इसकी कीमत 779 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थी।
कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए निवेशकों को 53 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके बाद से ही इसके शेयरों में लगातार तेजी आ रही है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट बुधवार, 27 नवंबर 2024 है। 12 दिसंबर 2024 या इससे पहले निवेशकों के अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
मल्टीबेस इंडिया BSE पर 'X' ग्रुप में कारोबार करता है। कंपनी का मार्केट कैप 713 करोड़ का है। कंपनी पॉलीप्रोपाइलीन कंपाउंड, सिलिकॉन मास्टर बैच, थर्मोप्लास्टिक मास्टर बैच और थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमेर बनाती है। ऑटोमोटिव, कंज्यूमर एंड इंडस्ट्रियल और थर्मोप्लास्टिक एडिटिव्स में भी कंपनी काम करती है।
नोट
शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
2 हजार लिए बहन से उधार, चुने 3 शेयर और काम कर गई किस्मत..आज बंदा करोड़पति
इस शेयर में दम है बॉस! महज 7 रुपए से पहुंचा 700 पार
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News