Share Market : 4 कारण, जिनसे शुक्रवार को दिखेगा बाजार का असली स्वैग!

Published : Apr 10, 2025, 02:56 PM IST
Stock Market

सार

Stock market prediction: ट्रंप के टैरिफ में राहत और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते शेयर बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। निफ्टी में 3% तक की तेजी संभव है। जानिए क्या हैं वो 4 कारण, जिनसे शुक्रवार को उछल सकता है बाजार।

Stock Market Update: लंबे समय से गिरावट की मार झेल रहे शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार को छुट्टी के बाद जब शुक्रवार 11 अप्रैल को शेयर बाजार खुलेगा तो इसकी शुरुआत शानदार हो सकती है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़ बाकी सभी देशों पर लगाए गए Tariff को फिलहाल 90 दिनों के लिए टाल दिया है। उनके इस ऐलान के बाद 10 अप्रैल को दुनियाभर के बाजारों में खासी तेजी देखी जा रही है। ऐसे में साफ है कि शुक्रवार को भारतीय बाजार में झूमकर खुलेंगे। माना जा रहा है कि Nifty में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। जानते हैं वो 4 कारण, जिनके चलते शुक्रवार को शेयर बाजार में दिखेगी रौनक। 

1- Trump के Tariff से बड़ी राहत

डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया था। इसके बाद से ही ग्लोबल मार्केट के साथ भारतीय शेयर बाजार भी धराशायी हो गए। लेकिन ट्रंप ने अब टैरिफ में 3 महीने की फौरी राहत का ऐलान किया है, जिसका सीधा असर शुक्रवार को शेयर बाजार में बढ़त के रूप में दिख सकता है।

2- मंदी की आशंका में कमी

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकर Goldman Sachs के इकोनॉमिस्ट का मानना है कि टैरिफ में राहत देने के बाद अमेरिका में मंदी की आशंका में 45% तक की कमी का अनुमान है। इसके साथ ही GDP में आधे प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद है। इससे पहले गोल्डमैन सैक्श ने मंदी की आशंका को 60% बताया था।

3- अमेरिकी शेयर मार्केट में तेजी

टैरिफ पर रोक लगाने के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। अमेरिका का S&P इंडेक्स जहां 9% से ज्यादा उछला है, वहीं NASDAQ में भी 12 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। Dow Jones में भी करीब 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल है।

4- एशियाई-यूरोपियन मार्केट में उछाल 

ट्रंप के टैरिफ को टालने की खबर से एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। जापान का Nikkei इंडेक्स 8 प्रतिशत उछल गया है। वहीं, हांगकांग के Hang seng index में 3% की बढ़त है। साउथ कोरिया के Kospi इंडेक्स में भी 6 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा यूरोपीय बाजारों में यूरोस्टॉक्स 50 फ्यूचर्स और DAX Futures में भी करीब 8% की बढ़त दिखी। ये सभी संकेत इस ओर इशारा कर रहे हैं कि 11 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में भी धुआंधार तेजी देखने को मिलेगी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr