30,000 करोड़ की Sona Group पर सास-बहू की जंग: रानी कपूर ने बेटे की मौत को बताया इंटरनेशनल साजिश, कहा-हत्या हुई

Published : Aug 04, 2025, 07:13 PM IST
Sunjay Kapur

सार

Sona Group की उत्तराधिकार की लड़ाई में नया मोड़, Rani Kapur ने बेटे Sunjay Kapur की मौत को बताया सुनियोजित हत्या। UK में की आपराधिक जांच की मांग।

Sunjay Kapoor death: सोना कॉमस्टार ग्रुप के उत्तराधिकार को लेकर सास और बहू के बीच चल रही लड़ाई अब इंटरनेशनल मोड़ ले चुकी है। ग्रुप के चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मां रानी कपूर (Rani Kapur) ने ब्रिटिश अथॉरिटीज को लिखे एक लेटर में अपने बेटे की मौत को अंतरराष्ट्रीय साजिश और सुनियोजित हत्या बताया है।

'मौत नहीं, साजिश थी': रानी कपूर का दावा

दिवंगत संजय की मां रानी कपूर ने लिखा कि उनके पास भरोसेमंद और संबंधित साक्ष्य हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि संजय कपूर की मौत कोई दुर्घटना या प्राकृतिक कारण से नहीं बल्कि हत्या (murder), साजिश (conspiracy), धोखाधड़ी (fraud) और जालसाजी (forgery) का नतीजा हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक coordinated transnational conspiracy है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम (UK), भारत और संभवतः अमेरिका के लोग और संस्थाएं शामिल हो सकती हैं। रानी कपूर ने ब्रिटिश पुलिस से मामले में तत्काल आपराधिक जांच शुरू करने की अपील की है।

प्रिया सचदेव पर सीधा इशारा?

रानी कपूर के आरोपों का इशारा सीधे प्रिया सचदेव कपूर की ओर है, जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। उन्होंने दावा किया कि संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति के हस्तांतरण में कई संदिग्ध दस्तावेज सामने आए हैं और कुछ लोगों ने वित्तीय लाभ के लिए मिलकर साजिश की।

'मजबूरी में दस्तावेजों पर साइन करवाया गया'

रानी कपूर ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे बेटे की मौत के शोक में जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उन्होंने Sona Comstar की AGM रोकने की मांग करते हुए दावा किया कि प्रिया सचदेव को परिवार की तरफ से बोलने का कोई वैध अधिकार नहीं है क्योंकि उनके पास मौजूद दस्तावेज दबाव से हासिल किए गए हैं।

Sona BLW का पलटवार: 'रानी कपूर नहीं हैं शेयरहोल्डर'

कंपनी Sona BLW Precision Forgings Ltd ने तुरंत पलटवार करते हुए स्टॉक एक्सचेंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि रानी कपूर 2019 से किसी भी प्रकार की शेयरधारक नहीं हैं। 2019 की "declaration of significant beneficial ownership" के अनुसार संजय कपूर ही एकमात्र लाभार्थी थे। कंपनी ने यह भी कहा कि रानी कपूर द्वारा दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाने का दावा तथ्यहीन है क्योंकि संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनसे कोई दस्तावेज नहीं लिया गया।

Cease and Desist नोटिस, लेकिन प्रिया ने अब तक नहीं तोड़ी चुप्पी

पिछले सप्ताह Sona Comstar ने रानी कपूर को ‘cease and desist’ नोटिस भेजते हुए कहा कि उनके आरोप कंपनी की छवि खराब कर रहे हैं। हालांकि, प्रिया सचदेव कपूर की तरफ से इस पूरे मामले में अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।

संजय कपूर की मौत कैसे हुई?

53 वर्षीय संजय कपूर की मौत 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में cardiac arrest बताया गया था लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनके मुंह में मधुमक्खी (bee) घुस गई थी जिससे वे एनाफिलैक्टिक शॉक में चले गए।

'मुझे जवाब चाहिए, मुझे closure चाहिए': रानी कपूर

रानी कपूर ने हाल ही में ANI से बात करते हुए भावुक होकर कहा था कि मैं अब भी नहीं जानती मेरे बेटे के साथ क्या हुआ। मैं अब बूढ़ी हो गई हूं। मुझे जाने से पहले closure चाहिए।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें