Budget 2025: मखाना बोर्ड बनाएगी सरकार, जानें क्यों अहम है ये सुपरफूड

Published : Feb 01, 2025, 12:11 PM ISTUpdated : Feb 01, 2025, 01:16 PM IST
Makhana

सार

मोदी सरकार ने बजट 2025 में बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। जानें सरकार मखाना पर क्यों फोकस कर रही है।

Union Budget 2025 : मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में किसानों के लिए पिटारा खोल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के किसानों के लिए खास ऐलान किए हैं। बिहार में मखाना बोर्ड (Makhana Board) बनाया जाएगा। इसका फायदा छोटे किसानों और व्यापारियों को होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सरकार का फोकस मखाना (Fox Nut) जैसे सुपरफूड पर ही क्यों है? यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

मखाना पर सरकार का फोकस क्यों 

मखाना सेहतमंद स्नैक्स है। जिसकी डिमांड भारत ही नहीं दुनियाभर में है। इसकी वजह से इसकी खेती और कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यह सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करता है। दुनिया में सबसे ज्यादा मखाना भारत में ही होता है। जिसमें से भी 80 प्रतिशत मखाना सिर्फ बिहार (Bihar) में होता है। आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया की जरूरत का 90 प्रतिशत मखाना भारत ही उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि सरकार मखाना बोर्ड बनाकर इस पर फोकस कर रही है।

Budget 2025 Live: KCC लोन की सीमा 5 लाख, स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपए मिलेगा लोन

सुपरफूड से कम नहीं मखाना

1.मोटापा छूमंतर 

मखाने खाने से मोटापा तेजी से कम होता है। वजन घटाने वालों के लिए यह लाभकारी है। इसमें विटामिन A, विटामिन B5, विटामिन E, विटामिन K, नियासिन और बी-कॉम्प्लेक्स के अलावा कैलोरी और फाइबर ज्यादा होता है,जो पेट के लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। जिससे वजन और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

2. दिल की सेहत के लिए रामबाण 

मखाना पोटैशियम और मैग्नीशियम का खजाना है। इसे खाने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

3. डायबिटीज से बचाव 

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से मखाना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। इससे उनका शुगर लेवल नहीं बढ़ने पाता है।

4. हड्डियां मजबूत बनाए 

मखाने में कैल्शियम की हाई मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों की सेहत को बढ़िया रखने के साथ उसे मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर कोई नियमित तौर पर मखाना खाए तो उसे हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें 

Budget 2025: किसान क्रेडिट कार्ड क्या है, जिस पर अब 5 लाख तक लोन मिलेगा? 

 

Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी सौगात, क्या है 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?