Economic Survey: क्या है इकोनॉमिक सर्वे, कौन करता है तैयार; पहली बार कब हुआ पेश

Published : Jan 30, 2025, 10:12 PM ISTUpdated : Jan 31, 2025, 12:11 PM IST
Nirmala Sitharaman to table economic survey today

सार

31 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिसमें देश की आर्थिक परफॉर्मेंस और आने वाले साल की चुनौतियों का आकलन होगा।

Economic Survey 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) पेश करेंगी। इसमें एक तरह से पिछले वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमिक परफॉर्मेंस का आकलन होता है। ये बताता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है? इकोनॉमिक सर्वे में गुजरे साल का हिसाब-किताब और आने वाले साल के लिए सुझाव, चुनौतियां और समाधान का जिक्र भी होता है।

बजट से एक दिन पहले पेश होता है इकोनॉमिक सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे हमेशा बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। हालांकि, 1964 तक इसे बजट के साथ ही पेश किया जाता था। इकोनॉमिक सर्वे एक तरह से हमारी इकोनॉमी को दिशा दिखाने वाला डॉक्यूमेंट होता है, जिससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था कैसी चल रही है और इसमें सुधार के लिए भविष्य में क्या करने की जरूरत है।

कौन तैयार करता है Economic Survey

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत एक डिपार्टमेंट है, जिसका नाम इकोनॉमिक अफेयर्स है। इसके अंडर आने वाली इकोनॉमिक डिवीजन के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर यानी CEA की देखरेख में इकोनॉमिक सर्वे तैयार किया जाता है। वर्तमान में वी.अनंत नागेश्वरन मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं।

Union Budget 2025: कोई 35 दिन तो कोई 5 माह, जानें सबसे कम समय वाले वित्त मंत्री

कब पेश किया गया था पहला इकोनॉमिक सर्वे

बता दें कि पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में पेश किया गया था। 2014-15 से पहले आर्थिक सर्वेक्षण एक वॉल्यूम में आता था। लेकिन उसके बाद से इसे दो वॉल्यूम में पेश किया जाने लगा। फर्स्ट वॉल्यूम में अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर फोकस रहता है, जबकि दूसरे वॉल्यूम में अर्थव्यवस्था के सभी बड़े सेक्टर्स की समीक्षा होती है।

क्यों जरूरी है इकोनॉमिक सर्वे?

चूंकि इकोनॉमिक सर्वे में देश की आर्थिक स्थिति की तस्वीर पेश की जाती है, इसलिए इसे लाना जरूरी है। इसमें पिछले एक साल के काम, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, रोजगार, GDP, मुद्रा की आपूर्ति, कीमतें, आयात-निर्यात, विदेशी मुद्रा भंडार, बजट घाटे और महंगाई जैसी चीजों का लेखा-जोखा और उससे जुड़े सुझाव होते हैं। इसी से पता चलता है कि आर्थिक तौर पर देश को कहां-कहां फायदा और कहां-कहां नुकसान हुआ है।

कहां और कैसे देखें इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे देखने के लिए संसद टीवी और PIB इंडिया चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा वित्त मंत्रालय के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी इसे देखा जा सकता है। लाइव अपडेट के लिए वित्त मंत्रालय के ऑफिशियल X हैंडल पर नजर रखें।

ये भी देखें : 

Union Budget 2025: अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण किसका?

लुट गए निवेशक! Budget से पहले बुरी तरह बिखरा अडानी का ये Stock

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?