बिजनेस डेस्क : दुनियाभर के शेयर बाजार में बड़ी हलचल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) की एक जिद से उथल-पुथल मच गई है। यूएस स्टॉक मार्केट्स (US stock Markets) में बड़ी गिरावट आई है। 350 लाख करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रैरिफ पॉलिसी से दुनियाभर में हलचल है। चीन, कनाडा, मैक्सिको और भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। इसकीवजह से अमेरिका ही नहीं भारत और दुनियाभर के बाजार में कोहराम मचा हुआ है। पिछले कुछ समय में ही शेयर बाजार से लाखों करोड़ रुपए डूब गए हैं।
25
एक जिद से डूब गए 350 लाख करोड़ं
ट्रंप की टैरिफ से निवेशक डरे-सहमे से हैं। आर्थिक मंदी की आशंका भी बढ़ गई है। इसका साफ असर सोमवार, 10 मार्च को शेयर बाजार में तब देखने को मिला, जब भारी बिकवला हुई। पिछले महीने S&P 500 को 4 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 350 लाख करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार को अमेरिकी बाजार क्रैश हो गए। S&P 500 में 2.7% की गिरावट आई,जो इस साल में अब तक एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। नैस्डैक कंपोजिट 4% गिरा।
35
शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ नुकसान
यूएस स्टॉक मार्केट सोमवार को बुरी तरह टूटा। S&P 500, 19 फरवरी के रिकॉर्ड हाई लेवल से 8.6% नीचे आकर बंद हुआ। बाजार वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। टेक कंपनियों के इंडेक्स नैस्डैक गुरुवार को अपने दिसंबर के हाई से 10% से ज्यादा नीचे आकर क्लोज हुआ। S&P 500 के टेक्नोलॉजी सेक्टर में 4.3% टूटा। इस दौरान टेस्ला को 15% का नुकसान उठाना पड़ा, जो करीब 10 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर शेयरों में इसी तरह की गिरावट जारी रही तो यह उसी तरह दिख सकता है, जैसा 2018-19 में ट्रंप के यूएस-चीन ट्रेड वार के दौरान देखने को मिला था। जिससे S&P 500 कम से कम 5,300 तक गिर सकता है, जो करंट लेवल से 5.5% तक नीचे है।
55
भारत पर क्या है असर
डोनॉल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर भारत पर भी पड़ा है। ट्रंप के आने के बाद अकेले फरवरी 2025 में ही शेयर मार्केट को करीब 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बाजार में अभी भी गिरावट जारी है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News