
Virat Kohli Go Digit Share Return: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेले गए मैच में विराट कोहली भले परफॉर्म न कर पाए हों, लेकिन उन्होंने जिस कंपनी का शेयर ले रखा है, उसने अब तक उन्हें छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। जी हां, विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास Go Digit General Insurance कंपनी के शेयर हैं। इन शेयरों ने विरुष्का को अब तक करोड़ों रुपए कमाकर दिए हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Go Digit General Insurance कंपनी के शेयर में इन्वेस्ट किया है। उन्होंने फरवरी, 2020 में इस कंपनी में पैसा लगाया था, जिसकी कीमत अब 4 गुने से भी ज्यादा हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फरवरी, 2020 में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में 2.5 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था। इसमें विराट ने 2 करोड़ जबकि अनुष्का ने 50 लाख रुपए का निवेश किया था। विराट कोहली ने 75 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी के 2,66,667 शेयर खरीदे थे। वहीं, अनुष्का ने इसी रेट पर 66,667 शेयर खरीदे थे।
20% उछल बाजार का सिकंदर बना ये Stock, 1 खबर ने पहुंचाया सातवें आसमान पर
28 फरवरी को Go Digit का शेयर 1.68% तेजी के साथ 305.65 रुपए पर बंद हुआ। यानी विराट कोहली के 2,66,667 शेयरों की वैल्यूएशन अब 8.15 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, अनुष्का के 66,667 शेयरों की कीमत बढ़कर 2.03 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। इस हिसाब से देखें तो विरुष्का का ढाई करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुका है।
बता दें कि स्टॉक मार्केट में गो डिजिट इंश्योरेंस के शेयर की लिस्टिंग 23 मई, 2024 को हुई है। कंपनी का शेयर 286 रुपए पर लिस्ट हुआ था, जो अब 305.65 रुपए पहुंच चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 407.55 रुपए जबकि 52 हफ्तों का लो लेवल 276.80 रुपए का है।
ये भी देखें :
10,000 से कम में Vivo के 5 बेस्ट फोन, मिल रहा 53% तक डिस्काउंट!
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News