कहीं गलत हाथ में तो नहीं पड़ गया है आपका Aadhaar Card? इस तरह लगाएं पता

Published : Nov 30, 2024, 03:00 PM IST
Aadhaar Card

सार

आधार कार्ड पर पर्सनल जानकारियां होती है, जिसकी वजह से इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। किसी की मृत्यु के बाद इसके मिसयूज का सबसे ज्यादा डर रहा है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को सावधान रहना चाहिए।

बिजनेस डेस्क : आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल सरकारी योजना का लाभ उठाने से लेकर बच्चे के एडमिशन और बैंक के काम तक के लिए किया जाता है। आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि और फिंगरप्रिंट जैसी जानकारियां होती हैं। इस कार्ड को संभालकर रखना पड़ता है, क्योंकि अगर यह गलत हाथों में चला जाता है तो मिसयूज भी हो सकता है। किसी के मरने के बाद उसके आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का ज्यादा डर रहता है. ऐसे में फैमिली मेंबर्स को अलर्ट रहने की जरूरत है।

मरने के बाद आधार कार्ड का मिसयूज कैसे हो सकता है

मृत्यु के बाद आधार कार्ड को रद्द करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में परिवार वालों की जिम्मेदारी होती है कि मृतक के आधार कार्ड को संभालकर रखें और उसका गलत उपयोग न होने दें, क्योंकि अगर यह किसी गलत हाथ में पड़ता है तो परेशानियां बढ़ सकती हैं.

मृतक के आधार कार्ड को लेकर परिजन क्या करें

अगर मृतक किसी सरकारी योजना या सब्सिडी का लाभ ले रहा था तो संबंधित विभाग को मौत की सूचना देकर उसका नाम कटवाएं। आधार ऐप या UIDAI वेबसाइट की मदद से मृतक के आधार को लॉक भी कर सकते हैं, ताकि उसका मिसयूज न हो।

आधार कार्ड सेफ है या नहीं कैसे चेक करें

  • आधार की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं.
  • आधार सर्विस के नीचे 'Aadhaar Authentication History' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें.
  • अब आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए जो ओटीपी आएगा, उसे डालकर सबमिट करें.
  • अब ऑथेंटिकेशन टाइप और तारीख और OTP जैसी मांग गई जानकारियां भरें.
  • इसके बाद वैरिफाई ओटीपी पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक लिस्ट आएगी, जिसमें 6 महीने की डिटेल आ जाएगी कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है.

आधार का गलत इस्तेमाल होने पर क्या करें

अगर आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल गलत तरीके से हो रहा है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1947 या help@uidai.gov.in पर ईमेल या uidai.gov.in/file-complaint पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

RBI ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा? नेक्स्ट वीक मिल सकती है गुड न्यूज

 

EPFO 3.0: अब ATM से भी PF निकाल सकेंगे!

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?