
नई दिल्ली। 2024 में भारत में जल्द सामान घर पहुंचाने वाले ऐप की लोकप्रियता बढ़ी। लोगों ने किराने के सामान से लेकर मेकअप और खिलौनों तक मंगा रहे हैं। वैक्यूम क्लीनर और सेक्स हेल्थ से जुड़े प्रोडक्ट के लिए भी लोग ऑर्डर देते हैं। पालतू जानवरों की के सामान पर 15 लाख रुपए खर्च करने वाले यूजर से लेकर पेंसिल शार्पनर के लिए 3 रुपए का ऑर्डर देने तक जानें 2024 में स्विगी इंस्टामार्ट पर लोगों ने किस तरह खरीदारी की।
इस साल मसाला-स्वाद वाले चिप्स, कुरकुरे और फ्लेवर्ड कंडोम रात 10-11 बजे के बीच सबसे ज्यादा “चुपके से” ऑर्डर किए जाने वाले उत्पाद रहे। हर 140 ऑर्डर में से एक कंडोम के लिए था। कंडोम के लिए सबसे अधिक ऑर्डर बेंगलुरु के लोगों ने किया। बेंगलुरु ने हैदराबाद और मुंबई के बराबर अंडरवियर का ऑर्डर दिया।
स्विगी इंस्टामार्ट ने 2024 में सबसे तेज डिलीवरी मात्र 89 सेकंड में की। कोच्चि में 180 मीटर दूर जाकर नेंड्रान केले और लाल ऐमारैंथस पहुंचाए गए थे। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के अनुसार इंस्टामार्ट ने सामान पहुंचाने में औसतन 8 मिनट लिए। यह तेजी से बढ़ते त्वरित वाणिज्य क्षेत्र में सबसे तेज खिलाड़ी के रूप में उभरा है। यह अपने प्रतिस्पर्धी जेप्टो (नौ मिनट) और ब्लिंकिट (11 मिनट) से आगे है।
स्वग्गी ने 2020 में इंस्टामार्ट लॉन्च किया था। इससे 54 शहरों में सेवा दी जा रही है। इंस्टामार्ट पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले लोग 2024 में दिल्ली और देहरादून से थे। इन्होंने इस साल इस प्लैटफॉर्म पर 20 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए। इसमें आटा, दूध और तेल जैसे उत्पाद शामिल थे। स्वग्गी इंस्टामार्ट पर बिकने वाले सबसे ज्यादा पांच उत्पादों में दूध, दही, डोसा बैटर, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक शामिल थे।
जहां तक व्यक्तिगत खर्च की बात है तो मुंबई के एक व्यक्ति ने पालतू जानवरों के सामान खरीदने के लिए 15 लाख रुपए से अधिक खर्च किए। चेन्नई के एक यूजर ने इस साल इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स और होम अप्लायंसेज पर 1,25,454 रुपए खर्च किए। उसने करीब 85 आइटम खरीदे। इनमें गेमिंग इयरफोन, स्मार्टवॉच, इंडक्शन कुकर, सैंडविच मेकर, हेयर स्ट्रेटनर, टेबल फैन और टोस्टर जैसी कई अन्य चीजें शामिल थीं। हैदराबाद के एक व्यक्ति ने मई में आम खरीदने पर 35 हजार रुपए खर्च किए।
अहमदाबाद के एक यूजर ने धनतेरस पर सोने के सिक्कों पर 8,32,032 रुपए खर्च किए। दिवाली पर दौरान झाड़ू पर भारत के लोगों ने 45 लाख रुपए खर्च किए। दिल्ली में ग्राहकों ने धनतेरस के दिन पोकर चिप्स पर 4.60 लाख रुपए खर्च किए। स्विगी इंस्टामार्ट ने रक्षाबंधन पर करीब 8 लाख राखियां डिलीवर कीं। मुंबई के एक यूजर ने एक ही ऑर्डर में 31 राखियां मंगवाईं। इस दिन ‘ऑर्डर फॉर अदर्स’ के तहत 2,85,000 डिलीवरी की गई।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News