
ULIP Advantages and Disadvantages : बचत करनी है, बीमा भी चाहिए और रिटर्न भी मिल जाए, क्या ऐसा कोई तरीका है? यही सवाल हममें से बहुत से लोग पूछते हैं। अलग-अलग पॉलिसी और स्कीम्स की उलझनों में पड़ना किसी को पसंद नहीं होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपकी मेहनत की कमाई एक ही स्कीम में सुरक्षित भी रहे और बढ़े भी तो ULIP आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें एक ही पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस दोनों का फायदे मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारें में फुल डिटेल्स...
ULIP (Unit Linked Insurance Plan) एक ऐसा फाइनेंशियल प्रोडक्ट है, जो आपको लाइफ इंश्योरेंस यानी जीवन बीमा और निवेश दोनों की सुविधा एक साथ देता है। जब आप ULIP में प्रीमियम भरते हैं, तो उसका एक हिस्सा आपके जीवन बीमा कवर के लिए जाता है और बाकी पैसा मार्केट-लिंक्ड फंड्स जैसे इक्विटी, डेट या हाइब्रिड स्कीम्स में लगाया जाता है। इसे IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority) रेगुलेट करता है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स, मध्यम जोखिम लेने वाले लोग और फाइनेंशियल प्लानिंग करने वाली फैमिली के लिए ये बेस्ट माना जाता है।
प्रीमियम का बंटवारा
आपका दिया हुआ प्रीमियम दो हिस्सों में बंट जाता है, एक हिस्सा बीमा कवर के लिए और दूसरा हिस्सा आपके चुने गए निवेश फंड में चला जाता है।
फंड में निवेश और यूनिट मिलना
आपके पैसे को यूनिट्स में बदला जाता है। यूनिट की कीमत NAV (नेट एसेट वैल्यू) पर बेस्ड होती है। जैसे अगर एनएवी 100 रुपए है और आपने 50,000 रुपए इन्वेस्ट किए, तो आपको 500 यूनिट्स मिलेंगी। एनएवी मार्केट के प्रदर्शन के हिसाब से बदलता रहता है।
मृत्यु या मैच्योरिटी का लाभ
अगर किसी वजह से पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो बीमा राशि या फंड वैल्यू में से जो अधिक हो, वो नॉमिनी को दी जाती है, वहीं मैच्योरिटी पर पूरे फंड का वैल्यू यूनिट्स × NAV के अनुसार आपको मिलता है।
| ULIP | SIP (म्यूचुअल फंड) | LIC | |
|---|---|---|---|
| बीमा कवर | हां | नहीं | हां |
| रिटर्न | मीडियम से हाई (मार्केट पर) | हाई (मार्केट पर) | कम और निश्चित |
| टैक्स छूट | 80C + 10(10D) | ELSS में | 80C + 10(10D) |
| फ्लेक्सिबिलिटी | फंड स्विचिंग | SIP अमाउंट बदल सकते हैं | लिमिटेड ऑप्शन |
| लॉक-इन पीरियड | 5 साल | 3 साल (ELSS) | 10-20 साल |
| पारदर्शिता | हां | हां | नहीं |
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी देने के लिए है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह की निवेश सलाह, बीमा सिफारिश या सलाह नहीं है। ULIP या अन्य किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या बीमा एजेंट से सलाह जरूर लें।