
Most Expensive Fish : दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी चीजें हैं, जिनके बारें में सोच पाना भी आम इंसान के लिए नामुमकिन सा है। खाने-पीने से लेकर पहनने तक के कई-कई सामान करोड़ों में आते हैं। ऐसी ही एक मछली (Fish) है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। इसे दुनिया की सबसे महंगी मछली माना जाता है। यह इतनी कीमती है कि एक मछली की कीमत में ही चार-चार मर्सडीज कार घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं इस मछली का नाम और कीमत...
दुनिया की सबसे महंगी मछली ब्लूफिन टूना (Bluefin Tuna) मानी जाती है। इन मछलियों की साइज टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़ी होती हैं। पानी में तैरने की इसकी रफ्तार काफी तेज होती है। इस एक मछली की लंबाई 3 मीटर होती है। इसका वजन 250 किलो तक हो सकता है।
इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके
ब्लूफिन टूना मछली अपने भोजन के लिए छोटी-छोटी मछलियों को शिकार बनाती है। इसका खून काफी गर्म होता है। ये अपनी तैरने की स्पीड और समंदर की गहराई तक गोता लगाने की वजह से जानी जाती हैं। इस मछली की उम्र 40 साल तक होती है। ये विलुप्ति होने की कगार पर है। इस कारण इसके शिकार पर पाबंदी है। अगर ऐसा करते पकड़े गए तो जेल भी हो सकती है या तगड़ा जुर्माना लग सकता है। इस मछली का शिकार इसलिए किया जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 कूट-कूटकर भरा होता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाईयां बनाने में होता है।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में टोक्यो के टोयोसू मछली बाजार में बड़ी ब्लूफिन टूना को खरीदने के लिए 273,000 डॉलर की बोली लगाई गई। भारतीय रुपए में इसकी वैल्यू 2.20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इस टूना मछली का वजन 212 किलोग्राम था। भारत में Mercedes-Benz GLA की एक्स-शोरूम कीमत 50.80 लाख से लेकर 55.80 लाख तक है। इस हिसाब से इतनी बड़ी बोली वाली ब्लूफिन टूना मछली की कीमत में करीब 4 मर्सडीज-बेंज जीएलए कार आ सकती है।
इसे भी पढ़ें
100 BMW से भी महंगा है ये कबूतर, हैरान कर देगी इसकी कीमत
कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News