Yes Bank Stock Price: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जहां 9 मई को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखी, वहीं Yes Bank का शेयर 10% उछल गया। स्टॉक मार्केट में कमजोरी के बावजूद लंबे समय से सुस्त पड़े इस बैंकिंग स्टॉक में क्यों आई तेजी? जानते हैं वजह।
जापानी कंपनी SMBC यस बैंक में खरीद रही 20% हिस्सेदारी
Yes Bank को लेकर खबर है कि जापानी कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) इसमें 20% हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है।
26
21.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से हुई डील
जापानी कंपनी SMBC ने यस बैंक के साथ ये डील 21.5 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 13,483 करोड़ रुपए में की है। वहीं, इस डील में SBI अपनी 13.19% हिस्सेदारी बेचेगा, जिसकी कीमत 8889 करोड़ रुपए है।
36
डील के बाद रॉकेट बना Yes Bank का Stock
इस डील के बाद 9 मई को Yes Bank के शेयर में तूफानी तेजी देखी गई। एक समय स्टॉक 10% उछलकर 20.37 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में 9.82% तेजी के बाद 20.02 पर क्लोज हुआ।
Yes Bank के स्टॉक ने बीते 1 महीने में करीब 17% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 दिनों में स्टॉक 14% बढ़ा है।
56
Yes Bank का 52 वीक हाई एंड लो लेवल
Yes Bank के स्टॉक का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 27.44 रुपए है। वहीं 52 हफ्तों का लोएस्ट लेवल 16.02 है। फिलहाल इसका मार्केट कैप 62,775 करोड़ रुपए है।
66
Yes Bank की 1200+ ब्रांच और 1300 से ज्यादा ATM
बता दें कि Yes Bank की देश और विदेशों में 1200 से ज्यादा ब्रांच और 1300 से ज्यादा ATM हैं। बैंक के पास 82 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं। यस बैंक के नींव 2004 में राणा कपूर ने रखी थी।