गोरी मैम को दिल दे बैठे जोमैटे के CEO, लिए सात फेरे, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

Published : Mar 22, 2024, 12:44 PM ISTUpdated : Mar 22, 2024, 01:03 PM IST
Deepinder Goyal Marrige

सार

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के सीईओ ने दिपिंदर गोयल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं। उन्होंने मैक्सिको की एंटरप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। यह उनकी दूसरी शादी है। उन्होंने फरवरी में ही शादी की थी।

बिजनेस डेस्क. फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अब इस कंपनी के सीईओ ने दिपिंदर गोयल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हैं। उन्होंने मैक्सिको की एंटरप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिंदर और ग्रेसिया ने एक महीने पहले ही शादी की है। उनकी पत्नी दीपिंदर की पत्नी पहले ग्रेसिया मॉडलिंग करती थी। अब ग्रेसिया अब अपने लग्जरी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।

बीते महीने लौटे थे हनीमून से

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो के सीईओ शादी के बाद हनीमून से फरवरी में लौटे थे। मुनोज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनका जन्म मैक्सिको में हुआ था और अब वह अपने घर भारत में हैं। जनवरी में मुनोज ने दिल्ली में घुमने की फोटोज भी शेयर की थी। इस दौरान वह कई स्मारकों में घूमती हुई दिखीं।

 

 

दीपिंदर की यह दूसरी शादी

यह दीपिंदर गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

जानें कौन है दीपिंदर की बीवी

मैक्सिको में जन्मी ग्रेसिया मुनोज पेशे से मॉडल थी। वह टेलिविजन शो को भी होस्ट करती थी। वह अमेरिका में साल 2022 में मेट्रोपोलिस फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं। फिलहाल वह अपने लग्जरी प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।

अब जानें दीपिंदर के बारें में

दीपिंदर गोयल भारत के जाने माने एंटरप्नोयर है। उन्होंने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। इससे पहले वह बेन एंड कंपनी में नौकरी कर रहे थे। जोमैटो शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी हैं। इस कंपनी का वैल्यूएशन डेढ़ लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने जोमैटो के अलावा क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट भी शुरू की है। वह फेमस शो शार्क टैंक के जज भी है।

यह भी पढ़ें…

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें