
Money Saving Tips: क्या अच्छी सैलरी होने के बावजूद भी महीने के आखिर में आपका अकाउंट लगभग खाली हो जाता है? क्या चाहकर भी आप पैसे नहीं बचा पा रहे हैं? तो इसकी वजह आपकी डेली रूटीन की कुछ आदतें हो सकती हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे ही इस तरह से खर्च करते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी बचत को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि हर महीने पैसे बचें और आने वाले समय के लिए अच्छी रकम तैयार हो, तो सबसे पहले इन 3 गलत आदतों को बदलना जरूरी है। आइए जानते हैं ये आदतें कौन सी हैं, जो आपकी बचत को खत्म कर रही हैं...
कई लोग सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि सैलरी आते ही ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना या गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करना शुरू कर देते हैं। महीने के अंत तक जरूरी खर्चों के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं।
क्या करना चाहिए?
इससे बचने के लिए सैलरी मिलते ही पहले अपनी बचत अलग करें। इसके बाद घर का खर्च, बिल और बाकी जरूरी कामों के लिए बजट बनाएं। इससे फालतू खर्च अपने आप ही कम होने लगेंगे और आपके पैसे भी बचने लगते हैं।
इसे भी पढें- पैसा कभी खत्म न हो इसके लिए अपनाएं ये 1 नियम!
रोज बाहर 50-100 रुपए की चाय-कॉफी, बिना सोचे-समझे रोज की ऑनलाइन फूड डिलीवरी या ऐसे OTT ऐप्स और जिम के सब्सक्रिप्शन जिनका आप हफ्ते में एक बार भी इस्तेमाल नहीं करते हैं।देखने में रोजाना के 100-200 रुपए का खर्चा बहुत छोटा लगता है, लेकिन महीने के अंत में यही 3,000 से 6,000 रुपए बन जाते हैं। सालभर का हिसाब लगाएं तो यह आंकड़ा 50,000 रुपए से भी पार निकल जाता है यानी एक बड़ी बचत साफ हो सकती है।
अपने फोन में या डायरी पर रोजाना के छोटे से छोटे खर्चे भी लिखना शुरू करें। महीने के अंत में अनचाहे ऐप्स के सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें और बाहर से खाना मंगाने की हैबिट्स पर थोड़ा ब्रेक लगाएं। जब आपको खुद पता चलेगा कि पैसा कहां जा रहा है, तो खर्च कंट्रोल करना आसान हो सकता है।
बहुत से लोगों को लगता है कि महीने के आखिरी में जो पैसा बचेगा, उसे सेव कर लेंगे और फिर इन्वेस्ट करेंगे। लेकिन होता क्या है कि अक्सर महीने के आखिर तक कुछ बचता ही नहीं और सेविंग हो नहीं पाती है।
क्या करना चाहिए?
अगर आप चाहते हैं कि महीने में आपकी बचत होती रहे, तो 'पहले बचत, फिर खर्च' वाला नियम अपनाएं। सैलरी आते ही तय रकम को सेविंग अकाउंट, FD, RD या SIP में डाल दें। इससे बिना ज्यादा मेहनत के बचत बढ़ने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- कम सैलरी में अमीर बनने के लिए क्या करें?
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए सुझाव वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए हैं और इन्हें निवेश या वित्तीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अपनी कमाई, जरूरतों और जोखिम को ध्यान में रखते हुए किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।