
नई दिल्ली। उद्योगति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने छोटे बेटे अनंत के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा है। इसके लिए उन्होंने 80 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। दुबई के अब तक के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति सौदा से जुड़े दो लोगों ने यह जानकारी दी है।
पाम जुमेराह में बने इस घर के सामने समुद्र है। घर के लिए सौदा इस साल की शुरुआत में किया गया था, लेकिन पैसे के लेनदेन को प्राइवेट रखा गया था। पाम जुमेराह दुबई में बना मानव निर्मित द्वीपसमूह है। इसे पाम के पेड़ की आकृति में बनाया गया है। मुकेश अंबानी ने जो घर खरीदा है वह पाम जुमेराह के उत्तरी हिस्से में है। घर के सामने समुद्रतट है। घर में 10 बेडरूम, एक प्राइवेट स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल हैं।
डेविड बेकहम और शाहरुख खान होंगे पड़ोसी
गौरतलब है कि दुबई बहुत अधिक अमीर लोगों के लिए पसंदीदा मार्केट के रूप में उभरा है। यहां दुनियाभर के अरबपति घर खरीद रहे हैं। दुबई की सरकार ने लंबी अवधी के गोल्डन वीजा और विदेशी लोगों के लिए घर खरीदने के नियम आसान कर इसे बढ़ावा दिया है। अंबानी ने नए पड़ोसियों में ब्रिटिश फुलबॉलर डेविड बेकहम, उनकी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान होंगे।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अनंत अंबानी की 93.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के तीन वारिसों में से एक हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 65 साल के मुकेश अंबानी धीरे-धीरे अपने कारोबार की बागडोर अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। उन्होंने ग्रीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार किया है।
अंबानी परिवार ने विदेशों में खरीदे हैं घर
अंबानी परिवार ने विदेशों में कई घर घरीदे हैं। पिछले साल रिलायंस ने यूके के स्टोक पार्क लिमिटेड को खरीदने के लिए 79 मिलियन डॉलर खर्च किया था। स्टोक पार्क लिमिटेड के पास जॉर्जियाई-युग की हवेली है। यह हवेली मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश के लिए है। उन्हें हाल ही में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जुड़वां बहन ईशा के लिए न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश हो रही है।
यह भी पढ़ें- Reliance AGM 2022: इवेंट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं, 5G नेटवर्क समेत सस्ता 5G स्मार्टफोन भी हो सकता है लॉन्च
एंटिलिया में रहेंगे मुकेश अंबानी
दुबई संपत्ति सौदा गुप्त रखा गया था। अंबानी घर को अपनी जरूरत के अनुसार बदलने और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित के लिए लाखों डॉलर खर्च करेंगे। लंबे समय से अंबानी के सहयोगी परिमल नाथवानी इस विला को मैनेज करेंगे। वह संसद सदस्य होने के साथ ही रिलायंस समूह में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक भी हैं। मुकेश अंबानी का प्राइवेट आवास एंटिलिया बना रहेगा। यह मुंबई में बना 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत है। इसमें तीन हेलीपैड, 168 कारों के लिए पार्किंग, 50 सीटों वाला मूवी थियेटर, एक भव्य बॉलरूम और नौ लिफ्ट हैं।
यह भी पढ़ें- अकासा एयर के कस्टमर्स का डेटा हैक, डेटा ब्रीच से नई नवेली एयरलाइन्स कंपनी में मचा हड़कंप
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News