
Mukesh Ambani Lord Venkateshwara Temple. देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज मोदी भी थे। मुकेश अंबानी भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन किया और मंदिर के लिए 1.5 करोड़ रुपए का दान भी दिया है। उन्होंने मंदिर के साथ यह पैसा उस स्वतंत्र ट्रस्ट को दान किया है, जो मंदिर का प्रबंधन देखती है। मंदिर प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि की है।
वीडियो हुआ जारी
एक वीडियो में मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट मंदिर में पूजा प्रार्थना करते दिख रहे हैं। उन्होंने मंदिर में एक हाथी को कुछ खिलाया और उसका आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि वे मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। कहा कि यह मंदिर साल दर साल बेहतर होता जा रहा है। हम हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। हम यहां सभी भारतवासियों के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं। इससे पहले सोमवार को मुकेश अंबानी राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी मंदिर गए थे और आशीर्वाद लिया था। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ अक्सर दर्शन पूजन के लिए निकलते हैं।
अभिषेकम में शामिल हुए
तिरूपति मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद मुकेश अंबानी व इनके साथ आए लोगों ने पूजा-पाठ में भी हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किए गए अभिषेकम में शामिल हुए। यह अभिषेकम का यह कार्यक्रम करीब 1 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान वे भगवान की आराधना करते नजर आए। मुकेश अंबानी और उनकी होने वाली बहू ने मंदिर परिसर में ही हथिनी को भोग लगाया और आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान मंत्रोच्चारण चलता रहा।
यह भी पढ़ें
VVIP नंबर्स के लिए दुगुनी कीमत चुकानी होगी, पति-पत्नी, बेटा-बेटी को भी ट्रांसफर किया जा सकेगा नंबर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News