Mukesh Ambani इस देश में बनाएंगे आशियाना, पूरे परिवार के साथ हो सकते हैं Shift

अंग्रेजी अख़बार मिड डे ने सूत्रों के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है कि मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली आने वाले समय में लंदन में भी निवास कर सकते हैं। हालांकि ये परिवार मुंबई में अपना बसेरा बनाए रखेगा।

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2021 10:01 AM IST / Updated: Nov 05 2021, 07:54 PM IST

बिजनेस डेस्क । एशिया के सबसे रईस शख्स और रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के लंदन (London) में बसने की खबरें सामने आ रही हैं।  एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन (Britain) में अपना निवास स्थान बना सकते हैं। अंबानी परिवार के ब्रिटेन में रहने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया (social media) पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।  

आलीशान घर को हो रहा निर्माण
दरअसल अंग्रेजी अख़बार मिड डे (mid day) ने सूत्रों के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है कि मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली आने वाले समय में लंदन में भी अपना बसेरा बना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार मुंबई और लंदन दोनों जगहों पर निवास कर सकता है। सूत्रों के हवाले  से कहा गया है कि  मुकेश अंबानी ब्रिटेन के बकिंघमशायर स्थित स्टोक पार्क के पास अपना आलीशान घर  बना रहे हैं।  बता दें कि मुकेश अंबानी ने यहां करीब 592 करोड़ रुपए की एक प्रापर्टी खरीदी है, स्टोक पार्क के इसी हिस्से में वे एक शानदार घर बनवा रहे हैं। 

300 एकड़ की संपत्ति खरीदी
मुकेश अंबानी का दूसरा घर अब लंदन में होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अंबानी परिवार लंदन शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। इसमें बताया गया है कि अंबानी ने  लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति खरीदी है। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पॉश एरिया स्टोक पार्क की इसी जगह पर आलीशान घर का निर्माण करवा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो अंबानी परिवार आने वाले समय में इसी घर में अपना आशियाना बनाएगा।

लॉकडाउन के दौरान बनाया प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में लॉकडाउन के दौरान अंबानी ने अपना अधिकांश समय  'एंटीलिया' में बिताया, इसी दौरान उन्होंने लंदन की संपत्ति खरीदने और वहां अपने घरौंदा बनाने का प्लान किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदी थी। बता दें कि  मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स हैं। बीते एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़ोतरी  हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। 
ये भी पढ़ें-
GOLD-SILVER PRICE 5 NOV 2021 : DIWALI 2021 बीतते ही सोना हुआ महंगा, आज चुकाने होंगे इतने दाम
Petrol Diesel Price : पेट्रोल- डीजल पर फिर बढ़ाई जाएगी Excise duty ! तो क्या मजबूरी में लिया गया है ये फैसला
Demonetisation का नहीं हुआ असर, देश में बढ़ा नगदी का Trend, कोरोनाकाल में लोगों ने भरी तिजोरियां
Diwali 2021, 4 November Gold Price: गोल्ड की समझदारी से करें खरीददारी, ऐसे परखें सोने की शुद्धता

Read more Articles on
Share this article
click me!