
NSE IPO Allotment Status Online: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ₹22,569 करोड़ के IPO का अलॉटमेंट आज 22 सितंबर को फाइनल होगा। 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि उन्हें NSE के शेयर मिले हैं या नहीं। अलॉटमेंट पूरा होने के बाद निवेशक अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस...
NSE IPO के लिए बोली 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चली थी। अलॉटमेंट की प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी की जाएगी। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 23 सितंबर को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके लिए इसी दिन रिफंड की प्रक्रिया शुरू होगी। NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 सितंबर यानी गुरुवार को तय है।
NSE का IPO 2026 का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। अंतिम दिन सोमवार को शाम 7 बजे तक ये इश्यू कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 50.581 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कुल बोलियों की वैल्यू ₹90,000 करोड़ से ज्यादा रही। QIB कैटेगरी 12.68 गुना, NII कैटेगरी 6.55 गुना और रिटेल कैटेगरी 1.39 गुना सब्सक्राइब हुई।
NSE IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। मार्केट ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, NSE के शेयर फिलहाल अनलिस्टेड मार्केट में करीब ₹65 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। SEBI की मंजूरी के बाद NSE IPO का GMP ₹285 तक पहुंचा था। बोली शुरू होने के समय ये करीब ₹155 था। इसके बाद प्रीमियम में लगातार गिरावट आई और ये करीब ₹48-50 तक भी पहुंचा। मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹1,850 बनता है। ये ₹1,785 के IPO प्राइस से करीब 3.64% ज्यादा है। GMP ग्रे मार्केट का संकेत है और वास्तविक लिस्टिंग प्राइस अलग हो सकता है।
NSE की वेबसाइट से
BSE की वेबसाइट से
MUFG Intime India से
NSE IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था। एक शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। IPO का लॉट साइज 8 शेयर रखा गया था और इसके बाद 8 शेयर के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती थी। इस IPO में कुल 12.644 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं। पहले 14.89 करोड़ शेयरों की पेशकश की योजना थी। संशोधित इश्यू NSE की कुल इक्विटी कैपिटल का करीब 5.1% है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया है। इश्यू से जुड़े खर्च घटाने के बाद मिलने वाली रकम शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी। NSE IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल को. लिमिटेड (Kotak Mahindra Capital Co. Ltd) बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG Intime India Pvt. Ltd. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरुकता के लिए है। NSE IPO का GMP और संभावित लिस्टिंग प्राइस सिर्फ ग्रे मार्केट के संकेत हैं। इनका वास्तविक लिस्टिंग प्राइस से सीधा संबंध जरूरी नहीं है। शेयर बाजार और IPO में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले संबंधित दस्तावेज और आधिकारिक जानकारी जरूर देखें और सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।