
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत कच्चे तेल के साथ-साथ प्राकृतिक गैस की कमी से भी जूझ रहा है। ऐसे मुश्किल समय में एक अच्छी खबर आई है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Ltd.) ने अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस से भरा एक और कुआं खोज निकाला है।
इस बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'अंडमान द्वीप के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर खोदे गए श्री विजयपुरम-3 कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है। यह कुआं 1900 मीटर से भी ज्यादा गहरा है। आग जलाकर (फ्लेयरिंग के जरिए) कुएं में गैस की मौजूदगी की पुष्टि की गई।'
आपको बता दें कि अंडमान सागर में गैस की खोज के लिए अब तक 3 कुएं खोदे गए हैं। यह दूसरा कुआं है जिसमें गैस मिलने में कामयाबी हासिल हुई है।
Congratulations @OilIndiaLimited !
An ocean of energy opportunities reinforced in the Andaman Sea!
Very happy to report the presence of natural gas in Sri Vijayapuram-3 an exploratory well drilled by Oil India Ltd. 15 km off the east coast of the Andaman Islands at a water… pic.twitter.com/j6QvWqZkFx— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 5, 2026
India Strikes Natural Gas in Andaman Sea! Major Energy Discovery
Union Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri announced that the discovery was made in waters approximately 355 meters deep, marking another important milestone in India's offshore energy exploration… pic.twitter.com/UO5CPeTCcV— Global Frontline News (@OmeyLad23) June 5, 2026
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।