टेलिकॉम सेक्टर के संगठनों ने सरकार से जरूरी सेवा में लगे कर्मचारियों की आवाजाही की मांगी अनुमति

Published : Mar 21, 2020, 12:50 PM IST
टेलिकॉम सेक्टर के संगठनों ने सरकार से जरूरी सेवा में लगे कर्मचारियों की आवाजाही की मांगी अनुमति

सार

दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को दूरसंचार कंपनियों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की नेटवर्क और कारोबार से संबद्ध मुद्दों पर चर्चा के लिये यह बैठक हुई

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को दूरसंचार कंपनियों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। नेटवर्क और कारोबार से संबद्ध मुद्दों पर चर्चा के लिये यह बैठक हुई।

बैठक में उद्योग ने क्षेत्र में जरूरी कार्यों में लगे कर्मचारियों को आने-जाने के मामले में सरकार से हस्तक्षेप और अन्य छूट देने का आग्रह किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान सेवाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखा जा सके।

संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए

दूरसंचार विभाग के अधिकारियों द्वारा बुलायी गयी बैठक में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो और सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों के अलावा सीओएआई (सेल्यूलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) और टावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एसोसिएशन (टीएआईपीए) जैसे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने पीटीआई- भाषा से कहा कि कोरोना वायरस संकट को लेकर विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिये शुक्रवार दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ हमारी बैठक हुई। विभाग ने नेटवर्क को सुचारू चालाने और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिये उद्योग के साथ काम करने को गंभीर है।

दूरसंचार को अनिवार्य सेवा मना जाए

बैठक में उद्योग ने विभाग से राज्यों को निर्देश देने का आग्रह किया कि दूरसंचार को अनिवार्य सेवा मना जाए तथा उसके अनुसार कर्मचारियों और इंजीनियारों को नेटवर्क परिचालन केंद्रों पर जाने की अनुमति हो। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण कई राज्यों में सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये निषेधाज्ञा लगाये जाने को लेकर यह मांग की गयी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?