
Petrol Diesel Price, 3 April 2022 : ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार यानी 3 अप्रैल को फिर से इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में साल 2022 में पेट्रोल और डीजल के दामों में 7.80 रुपए प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोकरी हो गई है। का इजाफा हो चुका है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। WTI Crude Oil (Nymex) इस समय 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर है। देखिए देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आज के लिए कितने हैं।
ये भी पढ़ें- यूक्रेन से युद्घ के बाद लगे प्रतिबंधों के बीच भारत का रूस से रुपए में क्रूड खरीदने का कोई विचार नहीं
पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल द्वारा दी गई जानकारी के मुकताबिक देश के चारों मेट्रो सिटीज में पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। रविवार सुबह की जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.41 रुपए प्रति रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबई में 118.41,चेन्नई में 108.96 और कोलकाता में 113.03 पैसे प्रति लीटर दाम चुकाने होंगे।
ये भी पढ़ें- Airtel ग्राहकों की हुई चांदी ! 28 दिन की वैलिडिटी वाला जमाना हुआ पुराना, अब 1 महीने की मिलेगी वैलिडिटी
देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं।
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 103.41 94.67
मुंबई 118.41 102.64
चेन्नई 108.96 99.04
कोलकाता 113.03 97.82
ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे एडवांस्ड हाइड्रोजन कार Toyota Mirai इंडिया में हुई लॉन्च, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
13 दिन में 11 बार बढ़ चुके हैं दाम
तेल कंपनियो ने बीते महीने की 22 मार्च से शुरू करते हुए आज दिनांक 3 अप्रैल तक 13 दिन में 11 वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैौं। अभी ये सिलसिला थमता नजर नही आ रहा है।कंपनियों ने दो दिन कीमतें स्थिर रखी थीं। देखें किस दिन कितनी बढ़तोरी कंपनियों ने की है।
1. 22 मार्च को 80 पैसे
2• 23 मार्च को 80 पैसे
3• 25 मार्च को80 पैसे
4• 26 मार्च को 80 पैसे
5• 27 मार्च को 50 पैसे
6• 28 मार्च को 30 पैसे
7• 29 मार्च को 80 पैसे
8• 30 मार्च को 80 पैसे
9• 31 मार्च को 80 पैसे
10• 02 अप्रैल को 80 पैसे
11• 03 अप्रैल को 80 पैसे
ये भी पढ़ें- पेट्रोल से भी कम खर्चे में अपने घर लाएं ये टॉप 5 Electric Scooters , सिंगल चार्ज पर देंगे 150 km की माइलेज
देखें आपके शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के दाम हरदिन सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का दामट आप SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस देकर पेट्रोल पंप का कोड लिखें फिर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर मैसेज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News