
Petrol Diesel Price Today: गुरुवार को नायरा ने पेट्रोल-डीजल महंगा करके झटका दिया, तो आज सुबह केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को भारी भरकम कम कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि डीजल पर लगने वाले टैक्स को अब जीरो (0) कर दिया गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा, अब आपको तेल किस रेट पर मिलेगा और आज तेल का ताजा भाव क्या है...
मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच गैस और तेल की किल्लत और महंगाई बढ़ने की बात कही जा रही थी। इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से अपना टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) घटा दिया है। पहले डीजल पर ₹10 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी अब केंद्र सरकार डीजल पर ₹0 टैक्स लेगी। पेट्रोल पर पहले ₹13 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे ₹10 घटाकर अब सिर्फ ₹3 कर दिया गया है।
सरकार ने अपनी कमाई कम की है ताकि आपकी जेब से तेल के लिए निकलने वाला पैसा बच सके। इससे न सिर्फ आपकी गाड़ी का खर्चा कम होगा, बल्कि सामान ढोने वाले ट्रकों का किराया भी घटेगा, जिससे फल-सब्जियां भी सस्ती हो सकती हैं।
जब भी देश में कोई चीज बनती है या फैक्ट्री से निकलती है, तो केंद्र सरकार उस पर एक चार्ज लेती है, जिसे एक्साइज ड्यूटी कहते हैं। पेट्रोल-डीजल के मामले में यह टैक्स सीधा सरकार के खजाने में जाता है। अब सरकार ने इसे घटाया है, तो तेल कंपनियों को भी राहत मिलेगी और वे जनता पर बोझ नहीं बढ़ाएंगी।
दिल्ली
पेट्रोल: ₹94.77
डीजल: ₹87.67
मुंबई
पेट्रोल: ₹103.50
डीजल: ₹90.03
कोलकाता
पेट्रोल: ₹103.94
डीजल: ₹90.76
चेन्नई
पेट्रोल: ₹100.75
डीजल: ₹92.34
जयपुर
पेट्रोल: ₹104.72
डीजल: ₹90.21
भोपाल
पेट्रोल: ₹106.52
डीजल: ₹91.89
रायपुर
पेट्रोल: ₹99.44
डीजल: ₹93.39
चंडीगढ़
पेट्रोल: ₹94.24
डीजल: ₹82.40
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।