Petrol, Diesel Price March 27 : Sunday पर घूमने जा रहे हैं तो पेट्रोल केलिए चुकाने होंगे इतने दाम,देखें नए रेट

Published : Mar 27, 2022, 10:14 AM IST
Petrol, Diesel Price March 27 : Sunday पर घूमने जा रहे हैं तो पेट्रोल केलिए चुकाने होंगे इतने दाम,देखें नए रेट

सार

तेल कंपनियां  पेट्रोल- डीजल के दामों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लाने में थोड़ा संयम बरत रही हैं। बीती तारीख 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  बढ़ोतरी की जा रही है। आज रविवर यानि 27 मार्च को तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 50 पैसे तो डीजल पर 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

बिजनेस डेस्क। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  बढ़ोतरी हुई है। बीते 6 दिनों में यह पांचवी बढ़ोतरी है। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। पेट्रोल की कीमत में 6 दिनों में तकरीबन 3.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है। आपको बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दाम में 137 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। तेल कंपनियां  पेट्रोल- डीजल के दामों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लाने में थोड़ा संयम बरत रही हैं। आज रविवर यानि 27 मार्च को तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 50 पैसे तो डीजल पर 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

ये भी पढ़े-  काम की खबर, देश में काम कर रहे 1060 हॉलमार्किंग सेंटर, अपने गोल्ड की शुद्धता की जांच करा सकते हैं

पेट्रोल- डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनसार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.61 रुपए से अब 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.87 रुपये से बढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मंबई में पेट्रोल के रेट में 53 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के भाव में 58 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आज  मुंबई में पेट्रोल के दाम 113.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल की कीमत  98.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

ये भी पढ़े-  चार दशकों में सबसे कम दर के बावजूद ईपीएफ अभी भी सबसे बेहतर क्यों?

4 नवंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर थीं। इस अवधि के दौरान कच्चे माल (कच्चे तेल) की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (10 मार्च के बाद) के परिणाम के बाद दरों में संशोधन किया गया है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज का कहना है कि पांच राज्यों में चुनावों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बनाए रखने के लिए आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल को कुल मिलाकर लगभग 2.25 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपए) का राजस्व का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़े-  Bounce Infinity ने BattRE के साथ मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स शहर में कहीं भी बदल सकेंगे बैटरी

रूस-यूक्रेन वॉर बढ़ा रहा कीमतें
केंद्र के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण फ्यूल की कीमतें बढ़ी हैं। एक सत्र में, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में, 80 फीसदी तेल आयात किया जाता है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वह 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक पिच बना रहे हैं, "जिसके साथ, हमें अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है। गडकरी ने आश्वासन दिया कि भारत में जल्द ही 40,000 करोड़ रुपए की इथेनॉल, मेथनॉल और जैव-इथेनॉल उत्पादन अर्थव्यवस्था होगी, जिससे पेट्रोलियम आयात पर हमारी निर्भरता कम होगी।


ये भी पढ़े- अनिल अंबानी ने दिया रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा

6 दिनों में इस तरह से बढ़ें पेट्रोल के दाम

महानगर/तारीख     दिल्ली       कोलकाता   मुंबई          चेन्नई
22 मार्च               96.21       105.51       110.82     102.16
23 मार्च               97.01       106.34     111.67       102.91
24 मार्च               97.01       106.34     111.67        102.91
25 मार्च               97.81       107.18      112.51      103.67
26 मार्च               98.61      108.01       113.35       104.43
27 मार्च               99.11      108.53        113.88       104.90

6 दिनों में इस तरह से बढ़ें डीजल के दाम

महानगर/तारीख     दिल्ली              कोलकाता        मुंबई         चेन्नई
22 मार्च               87.47                90.62            95           92.19
23 मार्च               88.27                91.42          95.85       92.85
24 मार्च               88.27               91.42          95.85       92.85
25 मार्च                89.07               92.22        96.70        93.71
26 मार्च                89.87               93.01       97.55         94.47
27 मार्च                90.42               93.57        98.13          95.00

ये भी पढ़े- TRIUMPH TIGER SPORT 660 का कंपनी ने जारी किया टीजर, दमदार बाइक इस तारीख को हो रही लॉन्च

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

ये भी पढ़े- 2022 Kia Seltos facelift में मिलेंगे फ्रेश फीचर्स, पहले से बेहतर हो गया इसका लुक, देखें डिटेल

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?