Petrol Price Alert: जयपुर में बढ़े दाम, लखनऊ में घटे! जानें आज आपके शहर में पेट्रोल का नया भाव?

Published : Jun 08, 2026, 07:34 AM IST
Petrol Price Today

सार

Petrol Rate Today: आज 8 जून को किस शहर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है? क्या आज किसी शहर में पेट्रोल के दाम घटे भी हैं? दिल्ली और मुंबई में आज पेट्रोल का क्या रेट है? आज आपके शहर में तेल सस्ता हुआ है या महंगा? 

Petrol Price Today 8 June 2026: नया हफ्ता शुरू हो चुका है और आज सोमवार की सुबह जितने भी लोग ऑफिस, कॉलेज या अपने काम पर गाड़ी लेकर निकलने वाले हैं, उनके लिए काम की खबर आ चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे देश के अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है। कहीं लोगों को राहत मिली है तो कहीं जेब पर थोड़ा और बोझ बढ़ा है। सबसे ज्यादा चर्चा जयपुर और मुंबई की हो रही है, जहां पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ, बेंगलुरु और पटना जैसे शहरों में कीमतें कुछ कम हुई हैं। अगर आप आज बाइक या कार में पेट्रोल भरवाने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें।

पेट्रोल के दाम आज कहां बढ़े?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां दाम में करीब 69 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मुंबई और चेन्नई में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी तरफ भुवनेश्वर में भी पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ है। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार बदलते रेट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

पेट्रोल की कीमत किन शहरों में घटी?

लखनऊ, बेंगलुरु, पटना और गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इन शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्की कमी दर्ज की गई है। हालांकि कटौती ज्यादा नहीं है, लेकिन रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए छोटे बदलाव भी मायने रखते हैं।

पेट्रोल का रेट आज 10 बड़े शहरों में

नई दिल्ली- ₹102.12 प्रति लीटर

मुंबई- ₹111.21 प्रति लीटर

कोलकाता- ₹113.47 प्रति लीटर

चेन्नई- ₹107.88 प्रति लीटर

जयपुर- ₹113.35 प्रति लीटर

लखनऊ- ₹101.86 प्रति लीटर

हैदराबाद- ₹115.72 प्रति लीटर

बेंगलुरु- ₹110.61 प्रति लीटर

पटना- ₹113.54 प्रति लीटर

चंडीगढ़- ₹101.54 प्रति लीटर

आज सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां?

आज उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा है, जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹115 से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में कीमतें थोड़ी कम बनी हुई हैं।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold-Silver खरीदने वालों की लगी लॉटरी! एक हफ्ते में इतना ज्यादा कैसे टूटा सोने का भाव?
Cheque Bounce New Rules: चेक बाउंस हुआ तो पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में! जानिए नए नियम