
EPFO Interest 2025-26: अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। EPFO ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज पीएफ खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपके अकाउंट में ब्याज के पैसे आए या नहीं, घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में चेक कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपना पीएफ बैलेंस नहीं देखा है, तो यहां जानिए सबसे आसान तरीका...
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% सालाना ब्याज खातों में भेजना शुरू कर दिया है। करीब 34 करोड़ PF खाताधारकों को इसका फायदा मिलेगा। इस बार ब्याज पहले के मुकाबले जल्दी क्रेडिट होने की उम्मीद है, क्योंकि EPFO ने अपना पूरा सिस्टम नई सेंट्रल डिजिटल टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट कर दिया है।
PF बैलेंस चेक करने का तरीका 1: EPFO Member Passbook Portal
पीएफ ब्याज न दिखे तो क्या करें?
अगर आपके PF खाते में अभी तक ब्याज नहीं दिख रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO करोड़ों खातों में ब्याज फेज वाइज जमा करता है। इसलिए सभी खातों में अपडेट आने में कुछ समय लग सकता है। कुछ दिनों बाद दोबारा पासबुक जरूर चेक करें।
EPFO ने अपने पूरे सिस्टम को एक नई सेंट्रल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। पहले अलग-अलग शहरों के अलग सर्वर होते थे, लेकिन अब सभी रिकॉर्ड एक ही राष्ट्रीय डेटाबेस में मौजूद हैं। इससे कई काम पहले से ज्यादा आसान हो जाएंगे।
1. PF क्लेम जल्दी प्रॉसेस होंगे
अब पीएफ जल्दी क्लेम हो जाएंगे। किसी भी EPFO ऑफिस से काम कराया जा सकेगा। ऑनलाइन क्लेम में गलती पहले ही पता चल जाएगी। PF बैलेंस, क्लेम और दूसरी जानकारी एक ही डैशबोर्ड पर मिलेगी।
2. PF क्लेम अब 5 लाख रुपए तक ऑटो प्रॉसेस होगा
EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट भी बढ़ा दी है। पहले जहां सिर्फ 1 लाख रुपए तक के एडवांस क्लेम ऑटोमेटिक प्रॉसेस होते थे, वहीं अब 5 लाख रुपए तक के KYC वाले क्लेम अपने आप प्रॉसेस किए जा सकेंगे। इससे कर्मचारियों को पैसा मिलने में पहले से कम समय लगेगा।
3. नौकरी बदलने वालों को भी बड़ी राहत
अगर आप नई नौकरी जॉइन करते हैं तो अब PF ट्रांसफर के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपका UAN आधार से लिंक है तो PF अकाउंट अपने आप नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा।
4. PF निकालना भी हुआ आसान
EPFO ने आंशिक निकासी के नियमों को भी आसान बनाया है। अब कई अलगृ-अलग कैटेगरी की जगह मुख्य रूप से तीन जरूरतों के आधार पर निकासी की सुविधा मिलेगी। नियमों के अनुसार सदस्य अपने PF बैलेंस का 75% तक निकाल सकेंगे।
5. पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा
नए सिस्टम का फायदा EPS पेंशन पाने वालों को भी मिलेगा। अब वे देश के किसी भी EPFO ऑफिस से अपनी सेवाएं ले सकेंगे। साथ ही पेंशन किसी भी बैंक खाते में भेजी जा सकेगी।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।