Fact Check: क्या फिर लौटेगा ₹1000 का नोट? 15 नवंबर से चलन में आने के दावे पर आया बड़ा अपडेट

Published : Oct 30, 2026, 09:25 AM IST
New 1000 Rupee Note

सार

New 1000 Rupee Note: सोशल मीडिया पर मंदिर की फोटो वाला पीले रंग का ₹1000 का नया नोट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि यह नोट 15 नवंबर से चलने लगेगा। हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने साफ किया है कि RBI ने ऐसा कोई भी नोट जारी नहीं किया है।

Fact Check: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक पीले रंग के नए ₹1000 के नोट की तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है। इस नोट पर मंदिर की तस्वीर बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह नया नोट जारी कर दिया है और यह 15 नवंबर से बाजार में चलने लगेगा। लेकिन अगर आप भी इस दावे को सच मान रहे हैं, तो रुक जाइए। यह खबर पूरी तरह फर्जी है। केंद्र सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने साफ कर दिया है कि RBI ने नया ₹1000 का नोट जारी करने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

1000 रुपये के नोट पर RBI ने नहीं दी कोई जानकारी

जब RBI के आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रेस रिलीज को चेक किया गया, तो वहां नए ₹1000 के नोट से जुड़ी कोई घोषणा नहीं मिली। इसके बाद इस वायरल खबर को पूरी तरह फेक करार दिया गया। आपको याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को सरकार ने पुराने ₹500 और ₹1000 के नोटों को बंद यानी अमान्य कर दिया था। इस समय देश में सिर्फ ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट ही चलन में हैं।

इसलिए नया ₹1000 का नोट आने का दावा पूरी तरह आधारहीन और झूठा है। ऐसे किसी भी वायरल दावे पर भरोसा न करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Price Prediction 2027: सोना खरीदना होगा और महंगा? अगले साल ₹2 लाख के पार जा सकती है कीमत
Dhanteras Gold Rate: धनतेरस पर सोना खरीदना होगा कितना महंगा? दिल्ली से मुंबई तक के रेट देखें