PM Kisan 22nd Installment: इन 7 तरह के किसानों के खाते में आज नहीं आएगी ₹2000 की किस्त

Published : Mar 13, 2026, 10:30 AM IST

PM Kisan Update: पीएम मोदी मोदी आज गुवाहाटी से देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में पीएम किसान की 22वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, 7 तरह के किसानों के खाते में ₹2000 का मैसेज नहीं आएगा। कहीं आपका नाम भी इस लिस्ट में नहीं? चलिए जानते हैं

PREV
17

अधूरी e-KYC

जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं किया है, पोर्टल उन्हें 'अपात्र' मान रहा है और ऐसे किसानों के खाते में आज 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा।

27

लैंड सीडिंग (Land Seeding) की समस्या

अगर आपके स्टेटस में 'Land Seeding' के आगे No लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपके खेत के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ है। ऐसे में आपकी किस्त भी अटक सकती है।

37

गलत बैंक डिटेल्स

अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या 'NPCI' मैपिंग भी नहीं हो पाई है, तो भी आपकी किस्त रुक सकती है। ऐसे में अगली किस्त पाने के लिए आप अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक जरूर करवा लें।

47

गलत नाम और आधार डेटा

अगर आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है, तो 'PFMS' रिकॉर्ड रिजेक्ट कर देगा और आप 22वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।

57

इनकम टैक्स पेयर्स

अगर किसान या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो वे इस योजना के हकदार नहीं हैं। ऐसे लोगों के अकाउंट में भी पैसे नहीं आएंगे।

67

संवैधानिक पद या सरकारी नौकरी

वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक या सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के पात्र नहीं हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नियम के अनुसार, ऐसे लोगों के खाते में पैसा नहीं भेजा जाएगा।

77

संस्थागत किसान

जो किसान किसी संस्था या ट्रस्ट के तहत खेती करते हैं यानी संस्थागत किसान (Institutional Farmers) हैं उन्हें भी इस योजना के लाभ से बाहर रखा गया है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories