PM Kisan Payment: कहीं आप भी तो मिस नहीं कर देंगे 22वीं किस्त? जानें कैसे बचें

Published : Feb 11, 2026, 12:53 PM IST

PM Kisan 22nd Instalment Update: पीएम किसान की 22वीं किस्त का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने अपना e-KYC अपडेट नहीं किया या आधार बैंक से लिंक नहीं किया, तो आपके 2000 रुपए भी मिस हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे बचने का तरीका...

PREV
16

PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। पिछले पैटर्न के अनुसार, 22वीं किस्त फरवरी-मार्च 2026 में मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सरकार ने तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसकी लेटेस्ट जानकारी के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप चेक करते रहें।

26

PM किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। सभी योग्य जमीनधारक किसान परिवार को योजना का लाभ मिलता है। साल में 6,000 रुपए दो-दो हजार की तीन किस्तों में चार-चार महीने में किसानों के खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजे जाते हैं। ये पैसे खेती, घर या खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

36

पीएम किसान के लिए e-KYC कैसे करें?

e-KYC अपडेट करें

पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

'फॉर्मर कॉर्नर' सेक्शन में जाकर e-KYC पर क्लिक करें।

आधार नंबर डालें और सर्च करें।

अपने मोबाइल नंबर पर OTP लें।

OTP डालकर e-KYC अपडेट करें।

Face Authentication से e-KYC

पीएम किसान ऐप या आधार फेस RD ऐप डाउनलोड करें।

ऐप में मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं।

अगर e-KYC स्टेटस 'No' दिख रहा है, तो फेस स्कैन कर लें।

46

पीएम किसान की अगली किस्त पाने के लिए क्या करें?

  • पीएम किसान के लिए आधार बैंक से लिंक है या नहीं चेक करें
  • जमीन के रिकॉर्ड और रजिस्ट्रेशन अपडेट करें।
  • अगर आपके राज्य में Farmer ID जरूरी है, तो अभी बनवाएं।
56

पीएम किसान की अगली किस्त कौन किसान मिस कर सकते हैं?

  • जो किसान 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बने।
  • एक ही परिवार के दो लोग अगर पैसा ले रहे हैं (पति-पत्नी या बड़े सदस्य)।
  • कुछ मामलों में भौतिक वेरिफिकेशन तक भुगतान रोक दिया गया है।
66

पीएम किसान के लिए ये चीजें तुरंत चेक करें

  • e-KYC अपडेट किया है या नहीं।
  • Aadhaar बैंक से लिंक है या नहीं।
  • Farmer ID या ज़मीन रिकॉर्ड अपडेट है या नहीं।
  • अगर ये सब ठीक है, तो अगली किस्त सुरक्षित तरीके से सीधे आपके बैंक में आएगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories