IRCTC Travel Insurance: ट्रेन टिकट बुक करते समय छोटी गलती बड़ा नुकसान बन सकती है। मुरैना के रवि कुमार शर्मा ने सिर्फ 45 पैसे का ट्रैवल इंश्योरेंस लिया, जिससे उनकी फैमिली को 10 लाख रुपए का कानूनी हक मिला। जानें टिकट बुकिंग पर इंश्योरेंस कैसे लें...
SMS या ईमेल में मिली बीमा कंपनी की जानकारी नोट करें।
पॉलिसी नंबर और क्लेम हेल्पलाइन नोट करें।
जल्द से जल्द बीमा कंपनी को फोन, ईमेल या वेबसाइट से सूचना दें।
सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, मेडिकल रिपोर्ट, अस्पताल बिल, डिस्चार्ज स्लिप।
किसी भी दुर्घटना में मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, GRP-रेलवे पुलिस रिपोर्ट जमा करें।
बीमा कंपनी का क्लेम फॉर्म भरें, ट्रेन नंबर और हादसे की डिटेल्स दें।
डॉक्यूमेंट्स जमा होने के बाद बीमा कंपनी क्लेम की जांच करती है।
स्वीकृत राशि सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
55
ट्रेन टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
यह इंश्योरेंस IRCTC टिकट बुकिंग के समय ऑप्शनल होता है।
इसका प्रीमियम सिर्फ 0.35-0.45 पैसे है।
ट्रेन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस पर हमेशा टिक करें।
हादसे की स्थिति में 45 पैसे का बीमा भी लाखों का सुरक्षा कवच बन सकता है।
परिवार की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस लेना न भूलें, यह सबसे छोटा और सबसे बड़ा कदम है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।