PM Kisan: e-KYC भी ठीक-जमीन भी आपके नाम, फिर भी नहीं आएंगे ₹2,000? तुरंत करें ये काम

Published : Jun 04, 2026, 05:06 PM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब तक आ सकती है? e-KYC और जमीन नाम होने पर भी किस्त क्यों रुक सकती है? किस्त पाने के लिए तुरंत क्या चेक करना जरूरी है? घर बैठे मोबाइल से अपना पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan Payment Pending Reasons: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। कई बार किसान सोचते हैं कि e-KYC पूरी हो चुकी है, जमीन का रिकॉर्ड भी सही है, फिर भी खाते में ₹2,000 की किस्त नहीं पहुंचती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गड़बड़ी कहां हो रही है? अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी है और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो सिर्फ ई-केवाईसी और जमीन का वैरिफिकेशन ही काफी नहीं है। कुछ और जरूरी चीजें भी हैं, जिन्हें समय रहते चेक करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आखिर वह कौन-सी गलती है जो आपका पैसा रोक देगी और उसे तुरंत कैसे ठीक करना चाहिए...

PM Kisan की 23वीं किस्त कब तक आ सकती है?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। फिलहाल किसान अगली यानी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि जून या जुलाई के दौरान यह किस्त जारी की जा सकती है।

PM Kisan e-KYC पूरी है, फिर भी पैसा क्यों अटक सकता है?

कई किसानों की ई-केवाईसी पूरी होने के बावजूद किस्त नहीं आती। इसकी सबसे बड़ी वजह बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी हो सकती है। अगर आपके बैंक खाते में नाम और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है, आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है या बैंक खाते की जानकारी गलत दर्ज है, तो भुगतान रुक सकता है।

पीएम किसान को लेकर सबसे पहले ये स्टेटस चेक करें

पीएम किसान की अगली किस्त आने से पहले किसानों को यह जांच लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसके अलावा यह भी देख लें कि बैंक खाता एक्टिव है और उसमें किसी तरह की तकनीकी समस्या नहीं है। कई बार निष्क्रिय खाते या गलत बैंक डिटेल्स की वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता।

भूमि वैरिफिकेशन भी है जरूरी

कुछ राज्यों में भूमि सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। अगर आपके राज्य में यह नियम लागू है और आपने अभी तक रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराया है, तो किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी समय पर अपडेट कराना जरूरी है।

घर बैठे कैसे करें जरूरी जांच?

पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। वहां बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) सेक्शन में जाकर यह पता लगाया जा सकता है कि ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और अन्य जरूरी जानकारी सही है या नहीं। अगर किसी कॉलम में समस्या दिखाई दे रही है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

अभी कर लें ये 4 जरूरी काम

  1. e-KYC का स्टेटस चेक करें
  2. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग जांचें
  3. बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं, इसकी पुष्टि करें
  4. भूमि सत्यापन से जुड़े दस्तावेज अपडेट कराएं

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PAK से यारी-IND से गद्दारी..तुर्की को लगा 40 करोड़ डॉलर का फटका! क्या हमारे बिना कंगाल होगा अंकारा?
₹1185 लीटर तेल और ₹225 किलो शक्कर! पाकिस्तान में चाय-पकौड़े बनाना भी निकाल देगा दिवाला?