
PM Kisan Payment Not Received Complaint Process: शनिवार, 20 जून को देश के करोड़ों किसानों का 4 महीने का इंतजार खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली (तारकेश्वर) से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं। इस बार सरकार ने 9.44 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में कुल ₹18,880 करोड़ की भारी-भरकम रकम भेजी है। यानी लगभग हर हकदार किसान के पास ₹2,000 पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं। लेकिन अगर आपके मोबाइल पर अभी तक पैसे आने का मैसेज नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आपको तुरंत कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे, ताकि पैसा अटकने न पाए।
किस्त जारी होने के बाद रकम अलग-अलग बैंकों और राज्यों में अलग समय पर पहुंच सकती है। कुछ किसानों के खाते में पैसा तुरंत दिख जाता है, जबकि कुछ को 24 से 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर अभी तक ₹2000 नहीं आए हैं, तो सबसे पहले थोड़ा समय दें और फिर अपना स्टेटस चेक करें।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका भुगतान जारी हुआ है या नहीं, तो पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) देखें। स्टेटस में अगर पेमेंट सक्सेस (Payment Success), फंड ट्रांसफर्ड (Fund Transferred) या इंस्टॉलमेंट रिलीज्ड (Installment Released) दिख रहा है, तो समझिए पैसा भेजा जा चुका है और जल्द खाते में दिखाई दे सकता है।
आज भी बड़ी संख्या में किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि उनका e-KYC पूरा नहीं होता। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। सरकार ने कई बार साफ किया है कि e-KYC लाभ लेने के लिए जरूरी है।
कई बार आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने से भी भुगतान फंस जाता है। इसलिए तुरंत कुछ बातों को चेक करें, जैसे आधार नंबर सही है या नहीं, बैंक अकाउंट एक्टिव है या नहीं, आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं, नाम की स्पेलिंग आधार और बैंक रिकॉर्ड में एक जैसी है या नहीं।
कई किसान स्टेटस में FTO देखकर परेशान हो जाते हैं। FTO Generated का मतलब है कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पेमेंट प्रॉसेसिंग (Payment Processing) का मतलब है कि पैसा भेजा जा रहा है। पेमेंट सक्सेस (Payment Success) का मतलब है कि राशि ट्रांसफर हो चुकी है। अगर FTO दिख रहा है, तो आमतौर पर पैसा जल्द खाते में पहुंच जाता है।
गलत बैंक डिटेल
अधूरा e-KYC
आधार लिंक न होना
रिकॉर्ड में गलत जानकारी
पात्रता शर्तें पूरी न होना
अगर आपका सारा कागजी काम जैसे e-KYC और बैंक लिंकिंग बिल्कुल सही है और फिर भी ₹2,000 खाते में नहीं आए हैं, तो आप सीधे सरकार के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 या टोल-फ्री नंबर 1800115526 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि रुकी हुई किस्त जल्द से जल्द आपके खाते में भेज दी जाए।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।