PM Kisan: 24वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना रुक जाएंगे आपके 2000 रुपए!

Published : Sep 24, 2026, 07:00 AM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आने से पहले 3 काम जरूर निपटा लें, वरना आपके 2,000 रुपए अटक सकते हैं।

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 जून 2026 को करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त के 2,000 रुपए भेजे गए थे। इसके बाद से ही देशभर के किसान अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई किस्त जारी हो चुकी है, जो पूरी तरह गलत है। कृषि मंत्रालय ने अभी तक 24वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है। हालांकि, अक्टूबर में दशहरा (20 अक्टूबर) और नवंबर में दीपावली (8 नवंबर) के त्योहारी सीजन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों को त्योहार से पहले खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन अगली किस्त आने से पहले अगर आपके खाते और रिकॉर्ड्स में 3 जरूरी काम पूरे नहीं हैं, तो आपके पैसे अटक सकते हैं।

मोबाइल से तुरंत पूरा करें e-KYC

  • पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है।
  • आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
  • पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) या 'PM-KISAN GOI' मोबाइल ऐप के जरिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर इसे खुद भी पूरा किया जा सकता है। चेहरा स्कैन (फेस ऑथेंटिकेशन) के जरिए भी ऐप पर यह प्रक्रिया उपलब्ध है।

बैंक खाते में आधार और डीबीटी एक्टिव कराएं

सरकार सारा पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम से भेजती है। कई बार किसानों का बैंक खाता चालू होता है, लेकिन उसमें आधार नंबर लिंक या डीबीटी इनेबल्ड नहीं होता है। ऐसी स्थिति में पोर्टल से पैसा ट्रांसफर होने के बाद भी ट्रांजैक्शन 'फैल' हो जाता है। अपनी बैंक शाखा में जाकर ये पता करें कि आपका खाता NPCI मैपर पर आधार से जुड़ा हुआ है।

जमीन के डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन चेक करें

योजना के नियमों के तहत लाभार्थी के नाम कृषि योग्य जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट और वेरिफाइड होना जरूरी है। अगर आपके स्टेटस में 'Land Seeding: No' दिख रहा है, तो किस्त का पैसा रुक जाएगा। इसे ठीक कराने के लिए अपने स्थानीय पटवारी, लेखपाल या जिला कृषि कार्यालय में अपनी खतौनी और पहचान पत्र देकर लैंड सीडिंग की प्रक्रिया को 'Yes' कराएं।

पीएम किसान की 24वीं किस्त कब तक आ सकती है?

योजना के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो 2025 में इस सीजन की किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इस बार किसानों को उम्मीद है कि 20 अक्टूबर को दशहरे या फिर नवंबर की शुरुआत में दीपावली से पहले सरकार किस्त भेज सकती है। हाल ही में 16 सितंबर को पीएम किसान के आधिकारिक 'एक्स' (Twitter) हैंडल पर एक पोल कराया गया था। इसमें किसानों से पूछा गया कि वे सबसे ज्यादा किस विषय पर अपडेट चाहते हैं। इसमें सबसे ज्यादा वोट 'किस्त से जुड़ी जानकारी' को ही मिले, जिससे साफ है कि किसान बेसब्री से इस मदद का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रालय अक्सर पैसा जारी करने से कुछ दिन पहले आधिकारिक तारीख और कार्यक्रम की घोषणा करता है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG e-KYC के नाम पर डिलीवरी बॉय मांग रहा है पैसे? तुरंत करें ये काम, तेल कंपनियों की बड़ी चेतावनी
LPG Alert: क्या आपके सिलेंडर से भी निकाली गई है गैस? 2 मिनट में ऐसे करें 'लाइव टेस्ट'