
PM Kisan Status Check: अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े हैं, तो शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आपके लिए खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। करीब 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। लेकिन क्या आपको ये पैसा मिलेगा? पैसा खाते में आने से पहले आपको दो बहुत ही जरूरी काम चेक कर लेने चाहिए, नहीं तो आपके 2000 रुपए अटक सकते हैं।
ई-केवाईसी
सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी (e-KYC) के पैसा नहीं मिलेगा। अगर आपका e-KYC पेंडिंग है, तो आपको 24वीं किस्त का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपकी भी ई-केवाईसी नहीं है, तो तुरंत जाकर करवा लें।
आधार और बैंक खाते का लिंक होना
आपका जो बैंक खाता चालू है, वो आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। अगर बैंक खाते में आधार लिंक (Aadhaar Seeding) नहीं है या नाम में कोई गड़बड़ी है, तो भी पैसा वापस लौट सकता है।
ई-केवाईसी कैसे करें?
पोर्टल से: आप पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से: PM-KISAN मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और उसमें अपना चेहरा स्कैन करके (Facial Recognition) ई-केवाईसी कर लें।
CSC सेंटर से: अगर ऑनलाइन समझ नहीं आ रहा, तो अपने घर के पास किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर इसे करवा सकते हैं।
अगर आपको लगता है कि आपका सब कुछ सही है, फिर भी शुक्रवार को पैसा नहीं आता है, या फिर आपको ई-केवाईसी और आधार लिंक करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो परेशान न हों। सरकार ने किसानों की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। आप टोल फ्री नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं और तुरंत मदद पा सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।