
PM Kisan 24th Kist: देशभर के करोड़ों किसान इन दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 24 किस्त का इंतजार है। त्योहारों का सीजन है और दिवाली सिर पर है, तो हर किसी का सवाल है कि आखिर 2,000 रुपए कब आएंगे? इसी बीच एक चर्चा तेजी से फैल रही है कि शायद इसी रविवार यानी 25 अक्टूबर को किसानों के बैंक खातों में पैसा (PM Kisan Yojana 24th Installment) क्रेडिट हो सकता है। क्या वाकई इस वीकेंड मोदी सरकार किसानों को बड़ा गिफ्ट देने वाली है? आइए जानते हैं पूरा सच...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और लोगों के बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी अपने इसी दौरे से कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं और वाराणसी के मंच से ही 24वीं किस्त का बटन दबा सकते हैं।
फिलहाल सरकार ने आधिकारिक तौर पर 25 अक्टूबर की तारीख का कोई ऐलान नहीं किया है। अगर आप पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएंगे, तो वहां भी अभी तक पैसा भेजने की किसी भी तारीख का जिक्र नहीं है। यानी रविवार को पैसे आ भी सकते हैं और नहीं भी, क्योंकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं दी गई है।
अगर आप पीएम किसान योजना का पैटर्न देखें, तो हर 4 महीने के गैप पर 2-2 हजार रुपए की किस्त आती है। इससे पहले वाली 23वीं किस्त इसी साल जून में आई थी। तब करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसे गए थे। अब अगर जून से 4 महीने गिनें, तो अक्टूबर में यह समय पूरा हो रहा है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि किस्त अक्टूबर या नवंबर में कभी भी जारी की जा सकती है। बस सरकार के फाइनल ऐलान का इंतजार है।
इस योजना की अगली किस्त के पैसे कभी भी आ सकते हैं, लेकिन किसानों को ये पता करना होगा कि उनका खाता पैसे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो। अगर आपने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है या आपका बैंक खाता आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं है, तो आपके 2000 रुपए बीच में ही अटक सकते हैं। इसलिए आज ही अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर अपना स्टेटस चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।