किसानों के लिए खुशखबरी! 24वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, लेकिन सिर्फ इन किसानों के खाते में ही आएंगे ₹2000

Published : Jul 16, 2026, 10:10 AM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट आया है। जल्द ही खाते में फिर से 2,000 रुपए आने वाले हैं, लेकिन कुछ किसानों के पैसे अटक सकते हैं।

PM Kisan 24th Installment Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं और अगली किस्त के 2,000 रुपए का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त का पैसा भेजने वाली है। इस बार त्योहारी सीजन यानी शारदीय नवरात्रि के आसपास आपके खाते में पैसे आ सकते हैं। लेकिन इस बार सरकार ने नियमों को लेकर थोड़ी सख्ती दिखाई है। अगर आपने कुछ जरूरी काम नहीं निपटाए, तो आपके 2,000 रुपए अटक सकते हैं। आइए जानते हैं ये जरूर काम क्या हैं और कब तक पैसे आएंगे...

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आ सकती है?

पिछली बार 20 जून 2026 को 23वीं किस्त के पैसे आए थे। नियम के मुताबिक हर चार महीने में किस्त जारी होती है, इसलिए उम्मीद है कि 10 अक्टूबर के बाद सरकार किसी भी दिन इस किस्त को रिलीज कर सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अंतिम तारीख का फैसला केंद्र सरकार ही करेगी।

PM किसान 24वीं किस्त का पैसा किन किसानों को मिलेगा पैसा और किसका अटकेगा?

सरकार ने साफ कर दिया है कि पैसा सिर्फ उन्हीं असली और पात्र किसानों को मिलेगा जिनका रिकॉर्ड एकदम दुरुस्त है। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आए, तो आज ही चेक कर लें कि आपने ये 3 काम किए हैं या नहीं।

  1. आपकी जमीन के कागज पीएम किसान के पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज (रजिस्टर्ड) होने चाहिए।
  2. आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना बहुत जरूरी है, ताकि डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे पैसा आपके खाते में पहुंच सके।
  3. आपका e-KYC स्टेटस हर हाल में 'Yes' होना चाहिए। अगर यह 'No' दिख रहा है, तो पैसा पक्का रुक जाएगा।

PM किसान का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें।
  • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'Beneficiary Status' (लाभार्थी स्टेटस) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (छोटा सिक्योरिटी कोड) भरें और 'Get Data' पर क्लिक कर दें।

पीएम किसान का स्टेटस चेक करते समय क्या ध्यान रखें

स्क्रीन पर आपका स्टेटस खुल जाएगा। वहां चेक करें कि 'Land Seeding', 'e-KYC Status' और 'Aadhaar Bank Account Seeding' के आगे हरा टिक (Yes) लगा है या नहीं। अगर तीनों में 'Yes' लिखा है, तो समझिए आपके 2000 रुपए कंफर्म हैं।

पीएम किसान की e-KYC नहीं हुआ है? कैसे करें

अगर आपका ई-केवाईसी अभी तक पेंडिंग है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। अब आपको अंगूठा लगाने के लिए किसी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे 3 आसान तरीकों से इसे पूरा कर सकते हैं।

चेहरा दिखाकर (Face Scan)

गूगल प्ले स्टोर से 'PM-Kisan Mobile App' और 'Aadhaar Face RD App' डाउनलोड करें। ऐप में लॉग इन करें और मोबाइल के कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाकर तुरंत e-KYC पूरा कर लें। लाखों किसान इसी आसान तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं।

OTP से

अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो आप वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ओटीपी डालकर भी काम खत्म कर सकते हैं।

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)

अगर मोबाइल से करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर या जन सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठा लगाकर) करवा लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अगर बैंक ने आपका डेटा लीक किया तो बढ़ सकती है मुश्किल! RBI लाने जा रहा है नए नियम
भारत-UK FTA: इन सेक्टर्स में बढ़ेगा निर्यात, द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगी नई उड़ान