PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अलर्ट है। अगली किस्त आने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। अगर आपकी जानकारी अधूरी है, तो तुरंत जाकर अपडेट कर सकते हैं। जानिए कैसे...
केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद देती है। ये पैसा साल में तीन बार 2000-2000 रुपए की किस्तों में बैंक खाते (DBT) में भेजा जाता है। देश के करोड़ों किसान 23 किस्तें पा चुके हैं और अब 24वीं किस्त की बारी है। सरकार ने अभी कोई पक्की तारीख तय नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि 30 नवंबर से पहले पैसा कभी भी खातों में आ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बिना रुकावट पैसा मिले, तो पोर्टल पर किए गए 4 नए सुधार तुरंत देख लें।
25
PM किसान की अधूरी जानकारी कैसे सही करें?
फॉर्म भरते समय अगर कोई कॉलम खाली रह गया था या कोई जरूरी बात छूट गई थी, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
पीएम किसान के पोर्टल के होमपेज पर दाहिनी ओर बने बॉक्स में पहले रो के चौथे नंबर पर 'Update Missing Information' का विकल्प दिखेगा।
इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Search' दबाएं।
जो भी जानकारी अधूरी होगी, वह स्क्रीन पर आ जाएगी। उसे सही भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
35
पीएम किसान योजना में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?
अगर आपने हाल ही में अपना सिम बदला है या आधार कार्ड में नया फोन नंबर दर्ज कराया है, तो उसे पीएम किसान खाते में भी अपडेट करना अनिवार्य है।
पोर्टल के होमपेज पर दाईं तरफ दूसरी लाइन में मौजूद दूसरे बॉक्स पर जाएं।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और कैप्चा भरकर सर्च करें।
इसके बाद आधार से लिंक नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
इससे किस्त आने का मैसेज और योजना से जुड़े सभी अलर्ट सीधे आपके नए नंबर पर मिलने लगेंगे।
प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए अपात्र हैं तो पैसा कैसे लौटाएं?
अगर कोई व्यक्ति नियमों के तहत इस योजना के दायरे में नहीं आता (जैसे इनकम टैक्स देने वाले या तय मानकों से बाहर के लोग), फिर भी खाते में किस्त आ रही है, तो सरकार ने पैसा वापस करने की व्यवस्था दी है।
पोर्टल पर मौजूद 'Online Refund' वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर 'Get OTP' पर जाएं।
फोन पर आए कोड को दर्ज करके स्क्रीन पर दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
अब तक मिली राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर करके कानूनी झंझट या पेनाल्टी से बच सकते हैं।
55
पीएम किसान की किस्त अटकी है, तो क्या करें?
अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पैसे नहीं आ रहे, तो अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पोर्टल से जिम्मेदार अफसरों का नंबर मिल जाएगा। उनसे मदद ले सकते हैं।
पोर्टल के होमपेज पर दाहिनी ओर 'Search your Point of Contact (POC)' का बॉक्स चुनें।
राज्य स्तर के अधिकारी के लिए 'State Nodal' और जिले के अधिकारी के लिए 'District Nodal' विकल्प पर क्लिक करें।
अपना राज्य और जिला ड्रॉप-डाउन मेन्यू से चुनें और सबमिट कर दें।
स्क्रीन पर नोडल अफसर का नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी सामने आ जाएगी। कॉल करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।