Low Investment Business Ideas: अगर आप कम पैसे लगाकर हर दिन कैश कमाना चाहते हैं, तो कस्टमाइज्ड प्रिंटिंग और पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग का काम शुरू कर सकते हैं। महज 20 रुपए से बनने वाले ये आइटम 250 रुपए तक बिकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक छोटी सी मशीन चाहिए।
कस्टमाइज्ड प्रिंटिंग और पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग जैसे मग प्रिंटिंग, टी-शर्ट प्रिटिंग, मोबाइल कवर या की-चेन प्रिंटिंग काफी डिमांड में रहता है। आज के समय में बर्थडे, शादी, एनिवर्सरी या कॉरपोरेट इवेंट्स में सिंपल सामान की जगह फोटो या नाम छपे सामान का भारी क्रेज है। सिंपल सामान कौड़ियों के भाव मिलता है, लेकिन उस पर एक खूबसूरत प्रिंट चढ़ते ही उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत इसका मार्जिन काफी तगड़ा है।
26
20 रुपए की लागत और 250 रुपए कमाई का गणित क्या है?
कच्चा माल: एक सिंपल सफेद सेरेमिक मग या प्लेन टी-शर्ट होलसेल बाजार में 15 से 20 रुपए के आसपास मिल जाती है। प्रिंटिंग में लगने वाली इंक और सब्लीमेशन पेपर का खर्च 3 से 5 रुपए आता है। यानी कुल तैयार लागत सिर्फ 20 से 25 रुपए बैठती है।
मार्केट में बिक्री: जब आप उसी मग या टी-शर्ट पर किसी की फोटो, मनपसंद शायरी या कंपनी का लोगो प्रिंट कर देते हैं, तो वो रिटेल में आसानी से 200 से 250 रुपए में बिकती है। यानी हर एक पीस पर आपको 150 से 200 रुपए तक का मुनाफा मिलता है।
36
कौन सी मशीन चाहिए और कितना होगा शुरुआती निवेश?
5-इन-1 या 8-इन-1 हीट प्रेस मशीन: यह छोटी सी टेबल-टॉप मशीन 10,000 से 15,000 रुपए में आ जाती है। इससे आप मग, टी-शर्ट, कैप-हैट, प्लेट और मोबाइल कवर सब प्रिंट कर सकते हैं।
सब्लीमेशन प्रिंटर और इंक: एक बेसिक प्रिंटर करीब 12,000 से 15,000 रुपए में मिल जाता है।
कच्चा माल स्टॉक: शुरुआत में 3,000 से 5,000 रुपए के ब्लैंक मग और टी-शर्ट्स रख सकते हैं।
कुछ सेटअप खर्च: कुल मिलाकर सिर्फ 25,000 से 30,000 रुपए के बजट में ये सेटअप आपके कमरे या छोटी सी दुकान में लग जाता है।
मान लीजिए आप दिनभर में सिर्फ 15 से 20 कस्टमाइज्ड मग या गिफ्ट्स तैयार करके बेचते हैं। 1 पीस पर शुद्ध मुनाफा करीब 150 रुपए होता है, जो 15 से 20 पीस बेचने पर रोजाना बचत 2,250 से 3,000 रुपए तक हो सकता है। इस तरह महीने का आराम से 60,000 से 90,000 रुपए तक का नेट प्रॉफिट निकल सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि लोकल कस्टमर से पेमेंट तुरंत हाथ के हाथ कैश या UPI से मिलता है।
56
अपना प्रोडक्ट कहां और कैसे बेचें?
नजदीकी गिफ्ट दुकानों, बुक डिपो और वेडिंग फोटोग्राफर्स से टाई-अप करें। वे आपको ऑर्डर लाकर देंगे और आप उन्हें कमीशन दे सकते हैं।
अपने बनाए सैंपल्स की 15-20 सेकंड की रील बनाएं और अपने शहर के नाम से सोशल मीडिया (Instagram और Facebook) पेज बनाकर शेयर करें।
स्कूल-कॉलेज के युवा ऐसे कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स हाथों-हाथ ऑर्डर करते हैं।
स्कूलों में एनुअल फंक्शन और कंपनियों के आयोजनों में बल्क ऑर्डर (थोक ऑर्डर) आसानी से मिल जाते हैं।
66
काम शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मशीन को ऑपरेट करना 1 घंटे में सीखा जा सकता है। इसके लिए यूट्यूब पर इसके बेसिक वीडियो देख सकते हैं।
शुरुआत में फैंसी डिजाइनिंग के लिए Canva जैसे फ्री टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बिना किसी ग्राफिक डिजाइनर के भी प्रीमियम प्रिंट तैयार हो जाते हैं।
कच्चे माल के लिए अपने शहर के थोक बाजार से ही ब्लैंक सामान खरीद सकते हैं, ताकि लागत कम रहे।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ समान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दी गई कमाई, लागत, मशीन की कीमत और मुनाफे के आंकड़े अनुमानित हैं। वास्तविक मुनाफा आपके क्षेत्र, कच्चे माल के थोक भाव, काम करने की क्षमता, उत्पाद की गुणवत्ता और आपकी मार्केटिंग रणनीति पर निर्भर करता है। किसी भी मशीन या उपकरण को खरीदने और पूंजी लगाने से पहले अपने स्थानीय बाजार का सर्वे जरूर कर लें और एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।