PM Kisan: गांव में पुश्तैनी जमीन, लेकिन शहर में कर रहे प्राइवेट जॉब? जानें ₹2000 मिलेंगे या नहीं

Published : Oct 29, 2026, 12:58 PM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan 24th Installment: गांव में खेती की जमीन है, लेकिन प्राइवेट नौकरी कर रहे? जानें 30 अक्टूबर को आने वाली पीएम किसान की 24वीं किस्त के ₹2,000 आपको मिलेगी या नहीं।

PM Kisan 24 Kist Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आ रही है। पीएम मोदी एक साथ करोड़ों किसानों के खाते में पैसे डालेंगे। आजकल लाखों लोग ऐसे हैं, जिनका गांव में अपना पुश्तैनी घर और खेती की जमीन है, लेकिन नौकरी के लिए वे दिल्ली, नोएडा या मुंबई जैसे शहरों में प्राइवेट जॉब (Private Job) कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या उन्हें पीएम किसान के ₹2,000 मिलेंगे या शहर में रहने की वजह से उनका नाम कट सकता है? आइए जानते हैं इसका नियम...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त कितने बजे आ रही?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा (भिलडी) से पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम एक ही बटन दबाकर देशभर के 9 करोड़ 34 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। ये किस्त दोपहर के बाद किसी भी समय किसानों के खाते में आ सकती है। अब सवाल आता है कि इस 9 करोड़ की लिस्ट में आपका नाम होगा या नहीं?

प्राइवेट जॉब वालों के लिए क्या है नियम?

अगर आपके नाम पर गांव में खेती की जमीन है यानी खतौनी में आपका नाम है और आप शहर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, तो आपको बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आपको 2000 रुपए की किस्त मिल सकती है। सरकार प्राइवेट नौकरी करने वालों को इस योजना से बाहर नहीं करती है। भले ही आपका पीएफ (PF) कटता हो, लेकिन फिर भी आप इसके हकदार हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक शर्त का पालन करना पड़ता है।

क्या है वो शर्त

आपकी सैलरी इतनी नहीं होनी चाहिए कि आप इनकम टैक्स (Income Tax) के दायरे में आते हों या टैक्स भरते हों। अगर आपने पिछले साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरा है, तो फिर आप इस योजना से अपने आप बाहर हो जाएंगे। सिर्फ उन्हें ही पैसा मिलता है, जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं।

पीएम किसान का पैसा किन लोगों को नहीं मिलता है?

सरकारी नौकरी: अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ और ग्रुप डी के कर्मचारी इसमें नहीं आते हैं।

मोटी पेंशन: अगर आप रिटायर हो चुके हैं और महीने की 10,000 रुपए से ज्यादा पेंशन ले रहे हैं।

प्रोफेशनल्स: शहर में प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, सीए (CA), वकील और आर्किटेक्ट हैं।

नेता-मंत्री: मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Silver Rate Today: चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹1.99 लाख सस्ती, जानें कितना टूटा सोने का भाव?
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान के 2000 रुपये नहीं आए? किसान तुरंत करें ये काम