PM Kisan 24th Installment: आपके पास भी है जमीन? फिर भी नहीं मिलेंगे ₹2000! जान लें नया नियम

Published : Oct 29, 2026, 11:26 AM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan: क्या खेती की जमीन होने पर सबको पीएम किसान के 2,000 रुपए मिलते हैं? नियमों के मुताबिक, कई किसानों को 24वीं किस्त नहीं मिलेगी। जानिए ऐसे कौन से लोग हैं।

PM Kisan Eligibility: शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त जारी होने वाली है। पीएम मोदी गुजरात से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपए ट्रांसफर करेंगे। बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उनके नाम पर खेती की जमीन (Agricultural Land) है, तो उन्हें सरकार से हर साल 6,000 रुपए मिलेंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आपको योजना के नियम जान लेने चाहिए। जमीन होने के बावजूद कई लोगों को इस योजना का एक रुपया भी नहीं मिलता है। जानिए ये लोग कौन हैं और इन्हें पैसे क्यों नहीं मिलते हैं...

पीएम किसान को लेकर क्या है सरकार का नियम?

पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है। इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद किसानों की मदद करना है। इसलिए, सरकार ने कुछ लोगों को इस योजना से साफ तौर पर बाहर (Ineligible) रखा है। भले ही उनके नाम पर कितनी भी जमीन हो, लेकिन ऐसे लोगों की किस्त नहीं आती है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा?

टैक्स देने वाले: अगर आपने पिछले साल इनकम टैक्स (Income Tax) भरा है, तो आप इस योजना से बाहर हैं।

मोटी पेंशन वाले: ऐसे लोग जो रिटायर हो चुके हैं और उन्हें हर महीने 10,000 रुपए या उससे ज्यादा की पेंशन मिल रही है।

सरकारी नौकरी वाले: केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या रिटायर कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ और ग्रुप डी को छोड़कर) इसका फायदा नहीं ले सकते।

बड़े पदों पर बैठे लोग: कोई भी मौजूदा या पूर्व मंत्री, सांसद (MP), विधायक (MLA), मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

प्रोफेशनल्स: डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल्स, जो अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं, भले ही वे खेती भी करते हों।

संस्थागत जमीन: अगर खेती की जमीन किसी व्यक्ति के बजाय किसी संस्था, स्कूल, ट्रस्ट या कंपनी के नाम पर है, तो उस पर पैसा नहीं मिलेगा।

अगर आप इस लिस्ट में नहीं हैं, तो तुरंत करें ये काम

अगर आप एक आम किसान हैं और ऊपर दी गई किसी भी कैटेगरी में नहीं आते हैं, तब भी आपको पैसा तभी मिलेगा जब आपके कागज पूरे होंगे। 24वीं किस्त का पैसा आपके खाते में बिना अटके आ जाए, इसके लिए अपना ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक खाता आधार से लिंक करवा लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ALERT! आज से आपकी जेब से कटेंगे एक्स्ट्रा पैसे! 1 नवंबर से बदल रहे ये 6 बड़े नियम
Senior Citizen FD Rates: सीनियर सिटीजन को FD पर 8.60% तक का ब्याज! ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा फायदा