PM Kisan Big Update: इन किसानों को नहीं मिलेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपए! चेक करें पूरी लिस्ट

Published : Sep 28, 2026, 12:33 PM IST

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट है। सरकार जल्द ही 2000 रुपए की अगली किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले कई किसानों के पैसे इस बार अटक सकते हैं।

PREV
15
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब तक आ सकती है?

योजना के नियमों के तहत हर चार महीने में 2000 रुपए की किस्त बैंक खातों में भेजी जाती है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी, जिसमें 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस चार महीने के चक्र के हिसाब से 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान होना बाकी है।

25
पीएम किसान का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा?
  • संवैधानिक पदों पर बैठे लोग, जैसे वर्तमान या पूर्व में किसी संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति।
  • केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों, दफ्तरों या विभागों में काम करने वाले मौजूदा या रिटायर्ड कर्मचारी।
  • ऐसे रिटायर्ड लोग जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपए या उससे ज्यादा है। इनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, ग्रुप-डी कर्मचारियों को छोड़कर।
  • पिछले असेसमेंट वर्ष में जिन लोगों ने आयकर (Income Tax) का भुगतान किया है।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल।
  • जिनके पास संस्थागत जमीन (Institutional Landholding) है।
35
PM Kisan: पात्रता होने के बाद भी किन गलतियों से अटक सकता है पैसा?
  1. e-KYC न होना: सरकार ने सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इसे पीएम किसान पोर्टल पर OTP के जरिए या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक से पूरा किया जा सकता है।
  2. आधार और बैंक खाता लिंक न होना: किस्त का पैसा डीबीटी (DBT) के जरिए भेजा जाता है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
  3. जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding): जमीन के दस्तावेजों का सरकारी रिकॉर्ड में सही तरीके से अपडेट और वेरिफाई होना जरूरी है।
45
PM Kisan: अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालें।
  • अब 'Get Data' पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरा स्टेटस खुल जाएगा।
  • यहां चेक करें कि e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार बैंक अकाउंट सीडिंग स्टेटस के आगे हरा टिक (Yes) लगा है या नहीं। अगर किसी के आगे 'No' लिखा है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं।
55
पीएम किसान: क्या करना होगा अगर लिस्ट में नाम न हो?

अगर आपके स्टेटस में किसी भी कॉलम के आगे 'No' दिखता है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं। ई-केवाईसी आप ऑनलाइन पोर्टल पर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक से पूरी कर सकते हैं। वहीं, बैंक खाते में डीबीटी इनेबल कराने के लिए अपनी बैंक ब्रांच और जमीन के रिकॉर्ड के लिए स्थानीय कृषि विभाग या लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories